Author: HD MAHANT

बिलासपुर।दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, लेखक एवं कवि सुरेश सिंह बैस जी को छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के करकमलों द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री बैस के पत्रकारिता, साहित्य तथा सामाजिक क्षेत्र में दिए गए अनुकरणीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस गरिमामयी समारोह में बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बेल्थरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, नगर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी, दैनिक छत्तीसगढ़ आज के प्रधान संपादक श्री रामावतार तिवारी एवं बिलासपुर ब्यूरो प्रमुख श्री कमलेश लोहात्रे विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह का माहौल साहित्यिक…

Read More

डॉ. आमेटा ने श्री शर्मा की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “उनमें संगठनात्मक दक्षता, कार्य के प्रति समर्पण और पर्यावरणीय विषयों की गहन समझ है। उनके नेतृत्व में मंच को नई दिशा, नवीन विचार और कार्यक्षमता प्राप्त होगी।” नई जिम्मेदारी संभालते हुए प्रकाश शर्मा ने कहा, “यह पद मेरे लिए केवल एक संगठनात्मक भूमिका नहीं, बल्कि प्रकृति और राष्ट्र सेवा की एक पुनीत साधना है। मैं इस दायित्व को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निभाऊंगा।” मंच परिवार ने श्री शर्मा का हर्षपूर्वक स्वागत किया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व, नैतिक मूल्यों व जनसंपर्क कौशल से संगठन को…

Read More

राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच ने सौंपा महत्त्वपूर्ण दायित्व, डॉ. आमेटा का रायपुर दौरा रहा पर्यावरणीय विमर्श का केंद्र रायपुर, 15 मई 2025: राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच ने छत्तीसगढ़ में पर्यावरणीय जनजागरण को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए रायपुर निवासी एच. डी. महंत को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी नारायण आमेटा द्वारा नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक माननीय रवि चाण्यक और उपभोक्ता फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा की संयुक्त अनुशंसा पर की गई। इस ऐतिहासिक अवसर के साथ ह…

Read More

रायपुर। मिक्की मेहता मर्डर केस की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार नारायण शर्मा के खिलाफ रची गई झूठी साज़िश का पर्दाफाश हो गया है। माननीय न्यायालय ने दिनांक 25 सितंबर 2024 को उन्हें दोषमुक्त कर पूरी तरह स्वतंत्र कर दिया। न्याय के इस फैसले के बाद पत्रकार ने झूठी शिकायतकर्ता अरविंद अवस्थी को एक करोड़ रुपये की मानहानि का कड़ा नोटिस भेजा है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 9 जुलाई 2011 को थाना कोतवाली रायपुर में अपराध क्रमांक 300/11 के तहत IPC की गंभीर धाराओं में झूठा मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि यह सब तत्कालीन आईजी मुकेश गुप्ता, थाना…

Read More

बैठक में स्थानीय पत्रकारिता को और अधिक सशक्त बनाने, विज्ञापन रणनीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने, तथा डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। यह बैठक अमृत संदेश की पत्रकारिता प्रतिबद्धता और सामाजिक उत्तरदायित्व को दर्शाती है। बैठक के दौरान आपसी सहयोग, पारदर्शिता, और मीडिया की भूमिका को लेकर कई सकारात्मक सुझाव भी सामने आए।

Read More

रायपुर। रायपुर-बलौदबाज़ार मुख्य मार्ग पर सारागांव के पास रविवार शाम बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक माजदा वाहन (CG 04 MQ 1259) और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर में 10 से अधिक लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल ग्राम चटौद थाना विधानसभा क्षेत्र के निवासी थे, जो खरोरा के ग्राम बाना बनारसी में आयोजित चौथिया छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 मई 2025/महिला एवं बाल विकास विभाग के भटगांव परियोजना अंतर्गत ग्राम पेंड्रावन के आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए और नगर पंचायत भटगांव के वार्ड 5 में आंगनबाड़ी सहायिका पद की भर्ती हेतु इच्छुक महिला उम्मीदवार से 09 मई तक कार्यालयीन समय में परियोजना अधिकारी कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना, भटगांव के पता में स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष तक होनी चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका के लिए योग्यता आठवी उत्तीर्ण निर्धारित है। आवेदन पत्र में सभी दस्तावेज, 8वी की अंकसूची, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 मई 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत पात्रता की शर्ते पूरा करने वाले पात्र परिवारों को ही लाभान्वित किया जाएगा। मोर आवास मोर अधिकार अंतर्गत मोर दुआर-साय सरकार महाभियान विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा में सर्वेक्षण करने का अंतिम तिथि 30 अप्रैल था, जो अब 15 मई 2025 तक बढ़ाया गया है। ग्राम पंचायतों में सर्वे करने हेतु ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र को प्रगणक बनाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आव्हान पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत छुटे हुए शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को आवास प्लस 2.0 में शामिल करने हेतु चलाए जा रहे मोर दुआर…

Read More

रायपुर, 3 मई 2025 विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज रायपुर स्थित डायमंड हॉल में “बेहतर पत्रकारिता की उम्मीद सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन www.supportjournalism.in के शुभारंभ के उपलक्ष्य में किया गया। इस मंच पर महात्मा गांधी, गणेश शंकर विद्यार्थी, शहीद भगत सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसे महापुरुषों के चित्रों के माध्यम से पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की आज़ादी के मूल्यों को रेखांकित किया गया। अमित गौतम…

Read More

1 मई 2025 को खमतराई थाना क्षेत्र में कृष्णा वर्मा नामक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तालाब मैदान के पास एक युवक खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और एफएसएल टीम को सूचना दी गई। जांच में स्पष्ट हुआ कि युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। मृतक का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि अधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हुई। प्रारंभिक जांच में यह मामला अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या का प्रतीत हुआ, जिस…

Read More