Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सरयूपारीय ब्राह्मण समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल और कला के क्षेत्र की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

03/10/2026 - 4:28 PM

गांधी जयंती पर सुमित दास का आह्वान: एकता, अस्मिता और अधिकार के लिए शांतिपूर्ण संघर्ष का संकल्प

02/10/2026 - 12:15 AM

RTI पर जवाब से असंतुष्ट बिहारी दास मुरचले ने लगाई पहली अपील, आदिमजाति विकास विभाग के जवाब पर उठे सवाल

29/09/2026 - 4:40 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, October 5
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»08 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-समानता का अधूरा सफर और नए संकल्प
छत्तीसगढ़

08 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-समानता का अधूरा सफर और नए संकल्प

HD MAHANTBy HD MAHANT08/03/2026 - 6:31 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि 20वीं सदी के श्रमिक आंदोलनों से जुड़ी है, और 1975 में यूनाइटेड नेशन ने इसे औपचारिक मान्यता प्रदान की। तब से यह दिवस महिलाओं के अधिकार, सम्मान, समान अवसर और लैंगिक न्याय के प्रश्न को विश्व पटल पर केंद्र में रखता आया है।
आज की महिला चाहे विज्ञान, राजनीति, साहित्य, खेल, प्रशासन और उद्यमिता हो,हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज करा रही है। भारत में महिलाओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, अंतरिक्ष यात्री, वैज्ञानिक और सैन्य अधिकारी के रूप में नई ऊँचाइयाँ छुई हैं।शिक्षा का विस्तार, विधिक संरक्षण और सामाजिक जागरूकता ने महिलाओं की स्थिति को मजबूत किया है। कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न विरोधी कानून, मातृत्व लाभ, और पंचायतों में आरक्षण जैसे कदम सकारात्मक परिवर्तन के संकेत हैं। किन्तु इन उपलब्धियों के बावजूद यह स्वीकार करना होगा कि समानता का सफर अभी अधूरा है।
लैंगिक असमानता केवल अवसरों की कमी का प्रश्न नहीं, बल्कि सामाजिक मानसिकता से जुड़ा विषय है। वेतन असमानता,घरेलू हिंसा,
बाल विवाह, शिक्षा और स्वास्थ्य में भेदभाव, निर्णय प्रक्रिया में सीमित भागीदारी।ये समस्याएँ आज भी व्यापक रूप से मौजूद हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण है, जहाँ परंपरागत सोच और आर्थिक निर्भरता उनके अधिकारों को सीमित कर देती है।
आंकणे कहते हैं कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाना लैंगिक समानता का सबसे प्रभावी मार्ग है। स्वरोजगार, कौशल विकास और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों ने सकारात्मक परिणाम दिए हैं, किंतु कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी अभी भी अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुँची है।यदि आधी आबादी आर्थिक रूप से सक्रिय और आत्मनिर्भर बने, तो राष्ट्र की विकास दर और सामाजिक प्रगति दोनों में गुणात्मक वृद्धि संभव है।
डिजिटल क्रांति ने महिलाओं को शिक्षा, उद्यमिता और अभिव्यक्ति के नए मंच प्रदान किए हैं। ऑनलाइन शिक्षा, ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया ने अनेक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। परंतु साइबर उत्पीड़न और ऑनलाइन हिंसा भी नई चुनौतियाँ लेकर आई हैं। डिजिटल सुरक्षा और जागरूकता अब महिला सशक्तिकरण का अनिवार्य हिस्सा है।
कानून और नीतियाँ तभी प्रभावी होती हैं जब समाज की सोच बदले। पुत्र और पुत्री में समानता, घरेलू कार्यों का साझा दायित्व, और निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की सहभागिता,ये छोटे कदम बड़े परिवर्तन का आधार बन सकते हैं।महिला दिवस केवल महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए है। यह पुरुषों और महिलाओं दोनों से अपेक्षा करता है कि वे समानता को व्यवहार में उतारें।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह सोचने पर विवश करता है कि क्या हम सचमुच एक समतामूलक समाज की ओर बढ़ रहे हैं? महिला सशक्तिकरण कोई दान नहीं, बल्कि अधिकार है। समानता केवल अवसर की नहीं, सम्मान और गरिमा की भी होनी चाहिए। जब तक हर महिला भयमुक्त होकर शिक्षा, रोजगार और अभिव्यक्ति के अवसरों का लाभ नहीं उठा पाती, तब तक यह दिवस अधूरा है।8 मार्च का संदेश स्पष्ट है,समानता केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि सतत प्रयास का मार्ग है।और यह मार्ग तभी सफल होगा, जब समाज का हर वर्ग इसे अपना संकल्प बनाए।

See also  एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह की अध्यक्षता में यातायात व्यवस्था सुधार बैठक: सुगम और सुरक्षित यातायात के निर्देश

सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”।
बिलासपुर छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

सरयूपारीय ब्राह्मण समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल और कला के क्षेत्र की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

03/10/2026 - 4:28 PM

RTI पर जवाब से असंतुष्ट बिहारी दास मुरचले ने लगाई पहली अपील, आदिमजाति विकास विभाग के जवाब पर उठे सवाल

29/09/2026 - 4:40 PM

राहुल देव पंत के निवास पर गूंजा कबीर भक्ति का स्वर, चौका आरती में सुख-शांति की मंगल कामना

27/09/2026 - 8:32 AM

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

Comments are closed.

पोस्ट

सरयूपारीय ब्राह्मण समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल और कला के क्षेत्र की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

03/10/2026 - 4:28 PM

गांधी जयंती पर सुमित दास का आह्वान: एकता, अस्मिता और अधिकार के लिए शांतिपूर्ण संघर्ष का संकल्प

02/10/2026 - 12:15 AM

RTI पर जवाब से असंतुष्ट बिहारी दास मुरचले ने लगाई पहली अपील, आदिमजाति विकास विभाग के जवाब पर उठे सवाल

29/09/2026 - 4:40 PM

राहुल देव पंत के निवास पर गूंजा कबीर भक्ति का स्वर, चौका आरती में सुख-शांति की मंगल कामना

27/09/2026 - 8:32 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.