Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    चौथे स्तंभ पत्रकारिता के आदर्श- देवर्षि नारद

    02/05/2026 - 9:51 AM

    अचानकमार टाइगर रिजर्व विस्थापन: नए घरों में सजेगी दीवाली, 171 परिवारों के पुनर्वास को मिली रफ्तार

    02/05/2026 - 9:40 AM

    शीघ्र बिलासपुर में एक और आधुनिक मल्टीलेवल कार पार्किंग होगी

    02/05/2026 - 9:37 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 3
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    देश दुनिया

    BJP ने 3-1 से जीता लोकसभा चुनाव का ‘सेमी फाइनल’; पीएम मोदी बोले- ये 2024 में ‘हैट्रिक’ की गारंटी

    HD MAHANTBy HD MAHANT04/12/2023 - 4:41 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को करारी शिकस्त देकर तीनों राज्यों में कमल खिला दिया है। विधानसभा चुनावों के इन नतीजों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को और मजबूती देने वाला और 2024 के लोकसभा चुनावों का माहौल तैयार करने वाला माना जा रहा है। हालांकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शिकस्त मिलने और भाजपा की लहर के बीच कांग्रेस ने तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को सत्ता से बेदखल कर दिया। लिहाजा कहा जा सकता है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव का ‘सेमी फाइनल’ कहे जा रहे 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों में 3-1 से जीत हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, मिजोरम में मतगणना आज होनी है।

    “ये लोकसभा चुनाव में ‘हैट्रिक’ की गारंटी”

    इन पांचों राज्यों में लोकसभा की कुल 84 सीट हैं और आगामी लोकसभा चुनाव से पहले यह विधानसभा चुनावों का आखिरी दौर है। दक्षिण भारत में, अपने एकमात्र गढ़ कर्नाटक को हारने के महज कुछ ही महीनों बाद भाजपा नेतृत्व के तिहरी जीत हासिल करने के बाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि पार्टी को मिली तिहरी (तीन राज्यों में) सफलता लोकसभा चुनाव में ‘हैट्रिक’ की गारंटी है। उन्होंने कहा, ‘‘आज की इस हैट्रिक ने 2024 की हैट्रिक (केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा नीत सरकार बनने की) गारंटी दे दी है।’’

    मोदी ने कहा, ‘‘चुनाव परिणामों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई के लिए समर्थन प्रदर्शित किया है।’’ पीएम ने भाजपा मुख्यालय में समर्थकों को संबोधित करते हुए यह कहा कि लोगों ने कांग्रेस और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को यह सबक सिखाया है कि मंच पर महज कुछ परिवारवादियों को एकत्र कर अच्छी तस्वीरें खिंचवाई जा सकती हैं, लेकिन इससे लोगों का भरोसा नहीं जीता जा सकता। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने भ्रष्टाचार में लिप्त इन दलों को अपने तौर तरीके बदलने की चेतावनी दी, अन्यथा वे उनका सफाया कर देंगे।

    मध्य प्रदेश में दो तिहाई का प्रचंड बहुमत 

    बता दें कि मध्य प्रदेश में 18 साल से शासन करने वाली भाजपा ने वहां जबरदस्त प्रदर्शन के साथ सत्ता बरकरार रखी है तो वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में उसने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 163 सीट जीत चुकी है। बीजेपी ने दो तिहाई के प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में फिर से वापसी की है। वहीं राज्य में कांग्रेस ने 66 सीटें जीती हैं। अब इन तीन हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा मुख्यमंत्री किसे बनाएगी, इसे लेकर भी कौतूहल बढ़ गया है। मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं ने जीत का संकेत स्पष्ट होते ही जश्न मनाना शुरू कर दिया। भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचे और मिठाइयां बांटीं। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘‘चुनाव नतीजों से प्रदर्शित हुआ है कि लोगों ने गारंटी प्रदान करने की प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी स्वीकार की है।’’

    राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी ‘कमल’

    राजस्थान में भी भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। यहां पिछले तीन दशक से हर चुनाव में सरकार बदलने का रिवाज रहा है। भाजपा ने 199 सीटों पर हुए चुनाव में 115 सीट जीत कर बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस को 69 सीट ही मिल पाई। वहीं छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव परिणाम कांग्रेस के कई नेताओं के लिए चौंकाने वाले नतीजे साबित हुए हैं, जो राज्य में सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रहे थे। मतगणना के शुरूआती दौर में, राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन धीरे-धीरे भाजपा ने अपनी बढ़त की रफ्तार बढ़ा ली और 54 सीटें जीत लीं। वहीं कांग्रेस को 35 सीटें मिली हैं।

    कांग्रेस के हाथ केवल तेलंगाना आया 

    वहीं कांग्रेस ने तेलंगाना में हैट्रिक की उम्मीद कर रही के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से सत्ता छीन ली है। राज्य की 119 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की है और बीआरएस ने 39 सीटें जीती हैं। भाजपा ने 8 सीट पर जीत हासिल की, जो पिछले विधानसभा चुनाव में उसे मिली सीट से एक अधिक है। बीजेपी ने पिछले चुनाव में मिले अपने वोट प्रतिशत को दोगुना करते हुए 14 प्रतिशत कर लिया। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने अपनी सभी सात सीट बरकरार रखीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पार्टी के शानदार प्रदर्शन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और विकास पर जनता की मुहर और कांग्रेस के तुष्टिकरण, अराजकता तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनादेश करार दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    पहलगाम हमला: TRF आतंकी के श्रीनगर में संपत्ति कुर्क, जांच एजेंसियों ने किया जब्त

    04/10/2025 - 10:27 AM

    केंद्र सरकार की चेतावनी: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें… जानिए और क्या कहा?

    04/10/2025 - 7:26 AM

    दशहरे पर इस शहर में फूंका गया Sonam, मुस्कान वाला रावण, ‘Raja Raghuvanshi’ ने लगाई आग

    03/10/2025 - 10:54 AM

    Zubeen Garg Death: SIT की बड़ी कार्रवाई, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत गिरफ्तार

    03/10/2025 - 10:21 AM

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया बुद्धिमान और दूरदर्शी नेता, भारत-रूस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की

    03/10/2025 - 9:28 AM

    भारतीय वायुसेना प्रमुख का शहबाज शरीफ पर तंज, कहा- ‘उन्हें मनोहर कहानियां सुनाने दो’

    03/10/2025 - 9:22 AM
    Editors Picks

    चौथे स्तंभ पत्रकारिता के आदर्श- देवर्षि नारद

    02/05/2026 - 9:51 AM

    अचानकमार टाइगर रिजर्व विस्थापन: नए घरों में सजेगी दीवाली, 171 परिवारों के पुनर्वास को मिली रफ्तार

    02/05/2026 - 9:40 AM

    शीघ्र बिलासपुर में एक और आधुनिक मल्टीलेवल कार पार्किंग होगी

    02/05/2026 - 9:37 AM

    उपेक्षा की आग में सुलगता मधुबन का कंवर राम श्मशानघाट

    02/05/2026 - 9:35 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.