राजनीति

भूपेश बघेल न्याय यात्रा के सीनियर ऑब्जर्वर बने:पूर्व सीएम शाम को जाएंगे दिल्ली; कल बंगाल-बिहार में गठबंधन के नेताओं से चर्चा करेंगे

बिहार में चल रही सियासी हलचल के बीच कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। साथ ही बिहार में चल रही सियासी गतिविधियों पर भी नज़र रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

बघेल शनिवार शाम 5.55 बजे दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली से कल यानी रविवार सुबह 10 बजे सिलीगुड़ी बंगाल जाएंगे। वहां वे गठबंधन के नेता और कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगे। यहां से फिर वे बिहार जाएंगे। पूर्णिया में रात्रि विश्राम करेंगे। यहां वे गठबंधन के नेताओं से भेंट कर चर्चा करेंगे।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button