Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 8
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»बिलासपुर»33 केवी फीडर में फॉल्ट से 60 से अधिक गांवों की बिजली 12 घंटे गुल, पेयजल संकट से जूझे ग्रामीण
बिलासपुर छत्तीसगढ़

33 केवी फीडर में फॉल्ट से 60 से अधिक गांवों की बिजली 12 घंटे गुल, पेयजल संकट से जूझे ग्रामीण

HD MAHANTBy HD MAHANT22/06/2026 - 3:22 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर 22 जून 2026/ बरतोरी और कड़ार सब स्टेशन को बिजली आपूर्ति करने वाले 33 केवी बरतोरी फीडर में तकनीकी खराबी आने से 60 से अधिक गांवों में लगभग 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लंबे समय तक बिजली गुल रहने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। जानकारी के अनुसार 19 जून की सुबह करीब 6 बजे 33 केवी बरतोरी फीडर में फॉल्ट आने से बरतोरी और कड़ार सब स्टेशन की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते कड़ार सब स्टेशन से जुड़े 50 से अधिक गांवों सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। शाम करीब 5 बजे सुधार कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी।

समन्वय की कमी का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच लाइन रखरखाव और जिम्मेदारियों को लेकर स्पष्ट समन्वय नहीं है, जिसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। उनका कहना है कि सिलपहरी से बरतोरी तक लगभग आठ किलोमीटर लंबी 33 केवी लाइन से बरतोरी और कड़ार दोनों सब स्टेशन जुड़े हैं, लेकिन रखरखाव में लापरवाही और समन्वय की कमी के कारण फीडर में बार-बार खराबी आती है।

वैकल्पिक फीडर के भरोसे व्यवस्था

ग्रामीणों के अनुसार बरतोरी सब स्टेशन को मूल रूप से सिलपहरी फीडर से बिजली मिलनी चाहिए, लेकिन लंबे समय से इसे उमरिया फीडर के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। उनका आरोप है कि यह अस्थायी व्यवस्था अब स्थायी रूप ले चुकी है, जिससे अन्य क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है।

See also  शिक्षा विभाग में हड़कंप! 10 हजार की रिश्वत लेते BEO चंद्र कुमार यारदा गिरफ्तार

एबी स्वीच नहीं होने से बढ़ती है समस्या

सिलपहरी से बरतोरी तक करीब आठ किलोमीटर लंबे 33 केवी फीडर पर एक भी एबी स्वीच नहीं होने के कारण किसी भी स्थान पर फॉल्ट आने पर पूरे फीडर की बिजली बंद करनी पड़ती है। इससे एक साथ 60 से 70 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो जाती है और सुधार कार्य पूरा होने तक लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों ने फीडर पर आवश्यक स्थानों पर एबी स्वीच लगाने और लाइन के आधुनिकीकरण की मांग की है।

इंसुलेटर खराब होने से आया फॉल्ट

चकरभाठा सब स्टेशन के जूनियर इंजीनियर अनुराग सोनी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद विभागीय टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। जांच में बसिया चौक के पास एक इंसुलेटर खराब पाया गया, जिसे बदल दिया गया। इसके अलावा दो स्थानों पर बिजली लाइन से सटे पेड़ों की शाखाओं की कटाई भी की गई। आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शाम को विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी गई।

स्थायी समाधान की मांग

बार-बार होने वाली बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने विभाग से फीडर की तकनीकी खामियों को दूर करने, पर्याप्त सुरक्षा उपकरण लगाने और रखरखाव व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में एक ही फॉल्ट से दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

शिक्षा विभाग में हड़कंप! 10 हजार की रिश्वत लेते BEO चंद्र कुमार यारदा गिरफ्तार

02/09/2026 - 11:38 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अपात्र हितग्राहियों की सूची जारी

02/09/2026 - 11:06 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.