Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

1971 से छीने गए ST अधिकारों की बहाली की मांग तेज, 11 अक्टूबर को मंडला में जुटेगा पनिका-पनका समाज

09/10/2026 - 6:12 PM

50वें वर्ष में भव्य रूप लेगा मध्य नगरी दुर्गा उत्सव, कोलकाता के कारीगर बनाएंगे आकर्षक पंडाल

08/10/2026 - 7:30 PM

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी, गोविंद दास को दी श्रद्धांजलि

08/10/2026 - 1:07 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, October 15
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»जशपुरनगर»जशपुर में सनसनी ! नाबालिग को बाइक पर उठाकर दरिंदगी कर फरार आरोपी गिरफ्तार
जशपुरनगर छत्तीसगढ़

जशपुर में सनसनी ! नाबालिग को बाइक पर उठाकर दरिंदगी कर फरार आरोपी गिरफ्तार

HD MAHANTBy HD MAHANT06/06/2026 - 3:45 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

जशपुर 6  2026/ दिनदहाड़े घर से नाबालिग बालिका को जबरन उठाकर ले जाने और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि उसके नाबालिग साथी को भी संरक्षण में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ हुई गंभीर वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। जानकारी के अनुसार 4 जून 2026 को दोपहर करीब 1 बजे पण्डरापाठ चौकी क्षेत्र के एक गांव में बाइक सवार दो युवक एक नाबालिग बालिका के घर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने बालिका को जबरन अपने साथ बाइक पर बैठाया और उसे एक निर्जन स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 140/26 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एसडीओपी बगीचा दिलीप कोसले के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विपुल यादव (25 वर्ष), निवासी बगीचा थाना क्षेत्र के एक ग्राम तथा उसके 17 वर्ष 8 माह आयु के नाबालिग साथी को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

थाना बगीचा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं, पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) एवं 6 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5) के तहत कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी विपुल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग अपचारी बालक को पूछताछ के बाद बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

See also   (मिथक बनाम सच्चाई) “सिकाडा” – कीट नहीं, कोरोना का नया वेरिएंट; तथ्य, भ्रम और वास्तविकता का विश्लेषण

गौरतलब है कि बच्चों और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में जशपुर पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है कि ऐसे मामलों में कानून का शिकंजा तेजी से कसता है और दोषियों को बचने का कोई मौका नहीं मिलता।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

50वें वर्ष में भव्य रूप लेगा मध्य नगरी दुर्गा उत्सव, कोलकाता के कारीगर बनाएंगे आकर्षक पंडाल

08/10/2026 - 7:30 PM

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी, गोविंद दास को दी श्रद्धांजलि

08/10/2026 - 1:07 PM

काछन गादी की बालू पूजा में जुटा पनका-पनिका समाज

05/10/2026 - 4:52 PM

सरयूपारीय ब्राह्मण समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल और कला के क्षेत्र की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

03/10/2026 - 4:28 PM

RTI पर जवाब से असंतुष्ट बिहारी दास मुरचले ने लगाई पहली अपील, आदिमजाति विकास विभाग के जवाब पर उठे सवाल

29/09/2026 - 4:40 PM

राहुल देव पंत के निवास पर गूंजा कबीर भक्ति का स्वर, चौका आरती में सुख-शांति की मंगल कामना

27/09/2026 - 8:32 AM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

1971 से छीने गए ST अधिकारों की बहाली की मांग तेज, 11 अक्टूबर को मंडला में जुटेगा पनिका-पनका समाज

09/10/2026 - 6:12 PM

50वें वर्ष में भव्य रूप लेगा मध्य नगरी दुर्गा उत्सव, कोलकाता के कारीगर बनाएंगे आकर्षक पंडाल

08/10/2026 - 7:30 PM

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी, गोविंद दास को दी श्रद्धांजलि

08/10/2026 - 1:07 PM

काछन गादी की बालू पूजा में जुटा पनका-पनिका समाज

05/10/2026 - 4:52 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.