Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    मंदिर के पास डरी-सहमी युवती मिली, पिंक पेट्रोलिंग ने सुरक्षित घर पहुंचाकर भरोसा जीता

    04/05/2026 - 11:51 PM

    एक महीने में 648 जिंदगियां वापस, बिलासपुर पुलिस ने बिछड़ों को परिवारों से मिलाया

    04/05/2026 - 11:41 PM

    शौच जाते वक्त पत्नी पर टंगिया से हमला, दो घंटे में हत्यारा पति गिरफ्तार, 

    04/05/2026 - 10:52 PM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 5
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़

    कब्जा दिलाने के नाम पर नायब तहसीलदार ने मांगा डेढ़ लाख, महिला पटवारी पर बरसाई गालियां, देखें VIDEO …

    HD MAHANTBy HD MAHANT26/02/2024 - 2:17 PM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। आदिवासी बहुल जिले में सीधे-साधे गरीब लोगों के साथ शोषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है. राजस्व विभाग में जमकर पैसे की उगाही चल रही है एक ऐसा ही भ्रष्टाचार का नया मामला सामने आया है. जहां नायब तहसीलदार न्यायालय पेंड्रा रोड में पूर्व में पदस्थ रमेश कुमार अपने पक्षकार को कब्जा दिलाने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग करता है. पीड़ित ने मामले की शिकायत एसडीएम से की है. बता दें कि ये मामला सामने आने से पहले ही नायब तहसीलदार को अन्य मामले में निर्वाचन कार्यालय में अटैच कर दिया गया है.

    नायब तहसीलदार में अपने पक्षकार को कब्जा दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की और इसके पूर्व वह अलग-अलग किस्तों में 20000 रुपये वसूल चुका है. पक्षकार को नायब तहसीलदार कई बार नोटिस के जरिये दबाव बनाता और नई-नई मांग करता. इस सब से त्रस्त होकर राजेन्द्र सिंह आर्मो ने अपनी और नायब तहसीलदार की बातचीत को गुपचुप तरीके से वीडियो बना लिया. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नायब तहसीलदार अपने न्यायालय की कुर्सी में बैठा नजर आ रहा है और राजेन्द्र सिंह को कुछ कह रहा है.

    नायब तहसीलदार वायरल वीडियो में ये कहा

    पीड़ित राजेन्द्र सिंह से नायब तहसीलदार रमेश कुमार वीडियो में अपने विभाग के लोगों को गाली दे रहा है और किसी से बात नहीं करने को कह रहा है. इतना ही नहीं वह अपने ही अधीनस्थ महिला पटवारी को भी अभद्र गाली देते हुए कहता है कि उसके पास मत जाना वो कुछ नया बता देगी, इसलिए उसका आदमी भी उसको छोड़ दिया है. समय रहते मुझसे काम करा लो नहीं तो कोई दूसरा अधिकारी (गाली देते हुए) JCB से तुम्हारा कब्जा तोड़वा देगा. नायब तहसीलदार पीड़ित से कुछ खर्चा पानी मांगते हुए कहा है कि शाम को रकम ले आओ. इस पर राजेन्द्र आर्मो ने जवाब दिया कि इतनी रकम के लिए उसे अपना खेत गिरवी रखना पड़ेगा, थोड़ा समय दीजिये और कितना देना पड़ेगा. तो नायब तहसीलदार बकयादा डेढ़ लाख रुपये कागज में लिखकर बताता है और फिर उसे मिटा देता है.

    पीड़ित राजेन्द्र सिंह आर्मो ने इस मामले की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी (SDM) से की है. जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि नायब तहसीलदार रमेश कुमार ने गाली गलौच पैसे मांगा. जिसका वीडियो उसके फोन में है. उसने बताया कि उसने अत्याचारों से परेशान होकर वीडियो बनाया है.

    इस मामले में अनुविभागीय अधिकारी पेंड्रारोड अमित बेक का कहना है कि ये बहुत ही दुर्भाग्य जनक है. न्यायालय में बैठकर अपने ही पक्षकार से पैसे की मांग और गाली गलौच करना नायब तहसीलदार को शोभा नहीं देता साथ महिला पटवारी को गाली देना कतई उचित नहीं. रमेश कुमार छत्तीसगढ़ सेवा आचरण के विपरीत कार्य कर रहे है निश्चित ही उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

    वीडियो वायरल होने पर अधिकारी ने साधी चुप्पी

    इस वीडियो के मामले में पूर्व नायब तहसीलदार रमेश कुमार से जब लल्लूराम डॉट कॉम की टीम ने बात की तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया. साथ ही कहा कि कलेक्टर के अधीनस्थ हूं वो इस मामले में जो भी करेगी ठीक ही करेंगी.

    साहब को घूस मिलेगी तो काम होगा ? कब्जा दिलाने के नाम पर नायब तहसीलदार ने मांगे डेढ़ लाख रुपये

    महिला पटवारी पर बरसाई गालियां, पीड़ित पक्षकार ने बनाया वीडियो @GPM_DIST_CG #CGNews #nayabteshsildar #CORRUPTION pic.twitter.com/UrsS356eyz

    — Ammar raza (@Ammarra70427353) February 26, 2024

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    मंदिर के पास डरी-सहमी युवती मिली, पिंक पेट्रोलिंग ने सुरक्षित घर पहुंचाकर भरोसा जीता

    04/05/2026 - 11:51 PM

    एक महीने में 648 जिंदगियां वापस, बिलासपुर पुलिस ने बिछड़ों को परिवारों से मिलाया

    04/05/2026 - 11:41 PM

    शौच जाते वक्त पत्नी पर टंगिया से हमला, दो घंटे में हत्यारा पति गिरफ्तार, 

    04/05/2026 - 10:52 PM

    झाल मूड़ी बनाकर कार्यकर्ताओं को दी बधाई, भाजपा कार्यालय में किरण देव का अलग अंदाज

    04/05/2026 - 6:50 PM

    विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    04/05/2026 - 6:37 PM

    जामपदर वार्ड में गूंजी नन्हीं किलकारी, बेटी जन्म पर भव्य छट्टी समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ने दिया आशीर्वाद और शुभकामनाएं

    04/05/2026 - 10:15 AM
    Editors Picks

    मंदिर के पास डरी-सहमी युवती मिली, पिंक पेट्रोलिंग ने सुरक्षित घर पहुंचाकर भरोसा जीता

    04/05/2026 - 11:51 PM

    एक महीने में 648 जिंदगियां वापस, बिलासपुर पुलिस ने बिछड़ों को परिवारों से मिलाया

    04/05/2026 - 11:41 PM

    शौच जाते वक्त पत्नी पर टंगिया से हमला, दो घंटे में हत्यारा पति गिरफ्तार, 

    04/05/2026 - 10:52 PM

    झाल मूड़ी बनाकर कार्यकर्ताओं को दी बधाई, भाजपा कार्यालय में किरण देव का अलग अंदाज

    04/05/2026 - 6:50 PM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.