दंतेवाड़ा : जिले में चौकीदार की हत्या करने के 2 आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक युवक खुद भी पहले चौकीदार था, लेकिन सामान चोरी करने के इल्जाम में उसे निकालकर दूसरे युवक को चौकीदार बना दिया गया था। इसी बात से खफा आरोपी युवक ने दोस्त के साथ मिलकर नए चौकीदार की जान ले ली। मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, किरंदुल में ऑक्सीजन पार्क का काम चल रहा है। इस काम में कई मजदूर और मिस्त्री लगे हुए हैं। जिस जगह काम चल रहा है, वहां के एक मिस्त्री सोहन मानिकपुरी को सामान की देखरेख करने के लिए चौकीदार बनाया गया था। लेकिन, कुछ दिन पहले उस पर आरोप लगाया गया गया था कि वह अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर सामान की चोरी करता है। जिसके बाद उसे काम से निकालकर दूसरे युवक समत राम नाग को चौकीदार बना दिया गया था।



