छत्तीसगढ़

नंदकुमार साय का कांग्रेस से इस्तीफा:छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता ने 8 माह पहले छोड़ी थी भाजपा, फिर हो सकती है वापसी

छत्तीसगढ़ के सीनियर आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 8 माह पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की थी। तब भाजपा पर अनदेखी का आरोप लगाया था। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। कहा जा रहा है कि इसके बाद साय ने पार्टी छोड़ने का मन बनाया।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद साय तब CM रहे भूपेश बघेल के साथ कई कार्यक्रम में दिखते थे। उन्हें CSIDC में अध्यक्ष का पद दिया गया था। अब खबर है कि भाजपा के नेता साय से संपर्क में हैं। चर्चा है कि नंदकुमार साय से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि साय के इस्तीफे से कांग्रेसी नेता भी अनजान थे।

साय का इस्तीफा।
  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button