बसना।
श्री गुरु सिंघ सभा बसना की प्रबंधक कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें सरदार जसवंत सिंह सलूजा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कमेटी के गठन के साथ ही समाज के सदस्यों ने नई टीम के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए सामाजिक एकता, सेवा और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई।
नवगठित प्रबंधक कमेटी में सरदार सरिंदर सिंह सलूजा एवं श्री रंजीत सलूजा को संरक्षक बनाया गया है। वहीं, सरदार जसवंत सिंह सलूजा अध्यक्ष, सरदार जीतेन्द्र सिंह होरा एवं सरदार मुखविंदर सिंह रंधावा उपाध्यक्ष, सरदार चरणजीत सिंह छाबड़ा सचिव, श्री विकास वधवा सहसचिव, श्री गुलशन वधवा कोषाध्यक्ष तथा सरदार दविंदर सिंह होरा सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
कमेटी गठन के पश्चात सभी सदस्यों ने नानक सागर पहुंचकर बाबा साहेब सिंग जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बाबा जी ने सभी सदस्यों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया तथा नई प्रबंधक कमेटी को शुभकामनाएं दीं।
नई कमेटी के गठन से श्री गुरु सिंघ सभा बसना की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।





