Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल: दो पुलिस अधिकारियों की विदाई में भावुक हुआ पूरा आईजी कार्यालय

30/06/2026 - 10:58 PM

सरसीवा में 1 जुलाई को होगा मानव अंग देहदान प्रोत्साहन जागरूकता अभियान

30/06/2026 - 9:17 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, July 3
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»अंबिकापुर»बैंक खातों पर होल्ड हटाने की नई व्यवस्था, अब शाखा में ही मिलेगा समाधान
अंबिकापुर छत्तीसगढ़

बैंक खातों पर होल्ड हटाने की नई व्यवस्था, अब शाखा में ही मिलेगा समाधान

HD MAHANTBy HD MAHANT06/06/2026 - 3:27 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

अंबिकापुर 6 जून 2026/ बैंक खाता फ्रीज होने या राशि होल्ड होने पर अब खाताधारकों को कार्यालयों और विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरगुजा पुलिस और बैंकिंग तंत्र की संयुक्त पहल से ऐसी व्यवस्था तैयार की जा रही है, जिससे पीड़ित ग्राहकों को सीधे अपनी बैंक शाखा से राहत मिल सकेगी। इसी उद्देश्य से नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल ने शहर के विभिन्न बैंक शाखा प्रबंधकों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर साइबर अपराध, खातों पर होल्ड, धन वापसी प्रक्रिया और बैंक सुरक्षा को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।

डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर 5 जून को आयोजित इस बैठक में गृह मंत्रालय भारत सरकार के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र द्वारा जारी एनसीआरपी-सीएफसीएफआरएमएस मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में बैंक खाता फ्रीज या लीन होने की स्थिति में उसे अनफ्रीज करने की प्रक्रिया, साइबर ठगी के पीड़ितों की धनराशि वापस कराने की व्यवस्था और शिकायत निवारण तंत्र को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

सीएसपी ने बैंक शाखाओं की सुरक्षा को लेकर भी सख्त निर्देश दिए। सभी शाखाओं में प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी, उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे, सक्रिय साइरन, नियमित सुरक्षा डेमो और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने पर जोर दिया गया। साथ ही बड़ी राशि के लेनदेन पर सतर्क निगरानी रखने और ग्राहकों को नकदी निकालने के बाद सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में थाना गांधीनगर प्रभारी प्रवीण द्विवेदी, थाना प्रभारी मणिपुर सी.पी. तिवारी, साइबर सेल के अजीत मिश्रा सहित पुलिस अधिकारी एवं शहर के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।

See also  बुजुर्ग दंपत्ति का भरोसा तोड़कर खाते से उड़ाए पैसे, केयर टेकर गिरफ्तार

बैठक में जीआरएम पोर्टल के लाभ भी बताए गए। अब खाताधारक अपनी होल्ड या लीन राशि के संबंध में सीधे अपनी बैंक शाखा में आवेदन कर सकेंगे। बैंक पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर 90 दिनों के भीतर समाधान उपलब्ध कराएगा। सबसे बड़ी राहत यह है कि खाता धारक को होल्ड हटवाने के लिए कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ट्रांजैक्शन से संबंधित जानकारी और केवाईसी दस्तावेजों के साथ अपनी बैंक शाखा में आवेदन देना होगा। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस नोटिस भेजकर संबंधित व्यक्ति को तलब कर सकेगी तथा वीडियो कॉलिंग के माध्यम से भी सत्यापन और पूछताछ की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

गौरतलब है कि साइबर अपराध के बढ़ते दौर में यह नई व्यवस्था बैंक ग्राहकों को राहत देने के साथ-साथ सुरक्षा और पारदर्शिता दोनों को मजबूत करेगी।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल: दो पुलिस अधिकारियों की विदाई में भावुक हुआ पूरा आईजी कार्यालय

30/06/2026 - 10:58 PM

सरसीवा में 1 जुलाई को होगा मानव अंग देहदान प्रोत्साहन जागरूकता अभियान

30/06/2026 - 9:17 PM

इतिहास की धरोहर को मिल रहा नया जीवन : संवर रहा

30/06/2026 - 9:20 AM

पिछले दिनों से लापता बुजुर्ग का शव संदिग्ध अवस्था में मिला; हत्या की आशंका

30/06/2026 - 9:13 AM

वाहन से कुचलने की कोशिश, चार आरोपी गिरफतार

30/06/2026 - 9:11 AM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल: दो पुलिस अधिकारियों की विदाई में भावुक हुआ पूरा आईजी कार्यालय

30/06/2026 - 10:58 PM

सरसीवा में 1 जुलाई को होगा मानव अंग देहदान प्रोत्साहन जागरूकता अभियान

30/06/2026 - 9:17 PM

इतिहास की धरोहर को मिल रहा नया जीवन : संवर रहा

30/06/2026 - 9:20 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.