बिलासपुर 6 मई 2026 /छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी जा रही है, नया कनेक्शन के लिए बार-बार दफ्तर जाने के झंझट से निजात मिल सकेगी। ऑनलाईन प्रक्रिया को पूरी तरह से । सुगम बना दिया है। अब घर बैठे ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से नए बिजली कनेक्शन लिया जा सकेगा। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं की सेवा में विस्तार करते हुए नए विद्युत कनेक्शनों के आवेदन प्रक्रिया को पूर्णतः ऑन लाइन कर दिया है। नए कनेक्शन के लिए अब अधिकारियों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। मोर बिजली एप व कॉमन सर्विस सेंटर से सीधे आवेदन किया जा सकेगा। जिन आवेदक ने भौतिक रूप से कार्यालय में आवेदन दिया है, उनके आवेदनों को ऑन लाइन करने के बाद ही कनेक्शन मिल सकेगा। कार्यपालक निदेशक एके अम्बस्ट ने कहा कि विद्युत कनेक्शनों के आवेदन पंजीकरण ऑनलाइन ही किए गए है। इससे लोगों को सहुलियत होगी।






