Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    नया बस्तर: संघर्ष से विकास की ओर बढ़ती एक नई कहानी

    27/04/2026 - 10:59 AM

    संभाग के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र में नकली सामान का जाल गहराया-

    27/04/2026 - 10:55 AM

    शहर में आवारा व हिंसक कुत्तों का बढ़ता खतरा, हर दिन हो रहे हमले

    27/04/2026 - 10:51 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर घर पहुंच रहे अधिकारी, समस्याओं से हो रहे अवगत

    HD MAHANTBy HD MAHANT01/01/2024 - 8:31 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत राज्य के विशेष पिछड़ी जनजातियों को शिविर के माध्यम से योजनाओं का लाभ दिलाने की तेज पहल की जा रही है। पोषण चौपाल व शिविर के माध्यम से योजनाओं का लाभ दिलाने उनके घर तक पहुंचकर जागरूक करने का विशेष प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रशासनिक अमला विशेष पिछड़ी जनजातियों के पंचायत, बसाहट, टोला पारा एवं घर द्वार तक पहुंच कर बड़ी सरलता एवं आत्मीयता से विभिन्न प्रकार के समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत करा रहे हैं।

    छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंर्तगत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह की सामाजिक आर्थिक उन्नति के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन के लिए शिविर लगाया जा रहा है। अधिकारी कर्मचारी शिविर के माध्यम से से अवगत हो रहे हैं । इनका चिन्हांकन कर सभी विशेष जनजातीय समूहों के लोगों को प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ दिलाने मिशन मोड में कार्ययोजना बनाकर उन्हें लाभ प्रदान कराने व व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कार्य योजना बनाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। इसी कड़ी में महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम झालखमहरिया में जिला प्रशासन कमार परिवारों के घर जाकर उनसे जानकारी एकत्र कर रहा है । प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं से अवगत होकर उन्हें संबंधित योजनाओ के बारे में जानकारी दी जा रही है।इसके साथ ही शिविर लगाकर योजनाओ का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। विशेष पिछड़ी जनजातियों को वीडियो संदेश के माध्यम से जानकारी दी जा रही है और हितग्राहियों को जनमन कार्ड भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं ।

    गौरतलब है कि विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, वनधन केंद्र की स्थापना, आधर कार्ड, आयुष्मान कार्ड , पक्का आवास, नल जल योजना, इंटरनेट एवं मोबाईल सर्विस की उपलब्धता तथा आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास सहित महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    नया बस्तर: संघर्ष से विकास की ओर बढ़ती एक नई कहानी

    27/04/2026 - 10:59 AM

    संभाग के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र में नकली सामान का जाल गहराया-

    27/04/2026 - 10:55 AM

    शहर में आवारा व हिंसक कुत्तों का बढ़ता खतरा, हर दिन हो रहे हमले

    27/04/2026 - 10:51 AM

    बिलासपुर में जल संकट गहराया: बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, टैंकरों के भरोसे कटी रातें

    27/04/2026 - 10:48 AM

    घर की बाड़ी में छिपा था ‘नशे का जाल’, पुलिस ने मारी रेड और 40 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार 

    26/04/2026 - 6:20 PM

    ऑटो में बैठते ही भरोसा टूटा, सुनसान घर में ले जाकर किया दरिंदगी का खेल—पुलिस ने आरोपी को 48 घंटे में किया गिरफ्तार 

    26/04/2026 - 10:10 AM
    Editors Picks

    नया बस्तर: संघर्ष से विकास की ओर बढ़ती एक नई कहानी

    27/04/2026 - 10:59 AM

    संभाग के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र में नकली सामान का जाल गहराया-

    27/04/2026 - 10:55 AM

    शहर में आवारा व हिंसक कुत्तों का बढ़ता खतरा, हर दिन हो रहे हमले

    27/04/2026 - 10:51 AM

    बिलासपुर में जल संकट गहराया: बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, टैंकरों के भरोसे कटी रातें

    27/04/2026 - 10:48 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.