अभनपुर. गोबरा नवापारा के बस स्टैंड के पास आज दोपहर रेत लेकर जा रही एक हाईवा की ठोकर से सुपर एक्सेल चालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी चालक हाईवा को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और चक्काजाम कर दिया. इसके चलते घटना स्थल पर रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई. मामले की सूचना मिलने पर गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोमृतक लाडूराम साहू (60 वर्षीय) गोबरा नवापारा के ही गोबरा बस्ती का रहने वाला बताया जा रहा. दुर्भाग्य की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी नगर का कोई भी जनप्रतिनिधि, लोगों के आक्रोश को भांपते हुए मौके पर नहीं पहुंचे. इतना जरूर रहा कि वे घटना को लेकर व्हाट्सएप व्हाट्सएप खेलते रहे. बताना जरूरी है कि दिसंबर महीने में भी एक हाईवा ने एक मोटरसाइकिल में सवार एक पुरुष और उसके दो मासूम बच्चों को कुचल दिया था, इसके बाद लोग इस कदर आक्रोशित हो गए थे कि दिनभर नगर में चक्काजाम और बंद की स्थिति रही. इसके बावजूद न तो स्थानीय प्रशासन और न ही खनिज विभाग रेत लेकर जाने वाली भारी भरकम वाहनों पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं कर रहा. इसके चलते लगातार लोगों की जान का खतरा बना हुआ है. गों को समझाकर वाहनों आज की दुर्घटना के पीछे एक कारण कुर्रा से राजिम पुल तक बन रहा फोरलेन निर्माण की धीमी गति भी रही. इसके चलते लोग काफी हलाकान तो हो ही रहे हैं, साथ ही साथ दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे हैं. बावजूद इसके सब चलता है कि तर्ज पर जनप्रतिनिधि, लोगों को उनके हाल पर छोड़कर आंखें मुंदकर बैठे हुए हैं. अगर यही हाल रहा तो आए दिन नवापारा नगर सीमा क्षेत्र में रेत लेकर जाने वाली भारी वाहनों के चलते लोगों की जानें जाती रहेगी.की आवाजाही शुरू की. वहीं मामला दर्ज कर मृतक के शव को चीरघर भिजवाया.
Read Next
8 hours ago
58 लाख की वर्क-फ्रॉम-होम ठगी ध्वस्त,राजस्थान से दबोचे गए दो मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार
1 day ago
सारंगढ़-बिलाईगढ़ की बेटी तनु जायसवाल ने मेघालय में लहराया परचम, ऑल इंडिया के लिए केरल रवाना होगी हैंडबॉल टीम
2 days ago
खपरी बायपास पर भीषण सड़क हादसा: 201 कोबरा बटालियन के चार जवान शहीद, एक गंभीर
2 days ago
पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी पर जेसीआई रायपुर संस्कार ने 40 शहीदों को दी श्रद्धांजलि
3 days ago
रायपुर में नारी शक्ति महिला मोर्चा को नई कमान, इशिता शिरके बनीं अध्यक्ष
3 days ago
सनातन हिन्दू वाहिनी में नई जिम्मेदारी: अभिनव गुप्ता बने ग्रामीण युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, पदभार ग्रहण करते ही किया वृक्षारोपण
4 days ago
ऑपरेशन साइबर शील्ड: फर्जी लिंक से 4.52 लाख की ठगी, राजस्थान से दो साइबर ठग गिरफ्तार
4 days ago
“याद-ए-लता 2026” में गूंजेंगी स्वर कोकिला की अमर धुनें, भिलाई में 13 फरवरी को संगीतमय श्रद्धांजलि
5 days ago
होटल के बाहर फेंके गए खाने पर भड़का विवाद, सिलतरा में युवक की पीट-पीटकर हत्या
5 days ago


