Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    नया बस्तर: संघर्ष से विकास की ओर बढ़ती एक नई कहानी

    27/04/2026 - 10:59 AM

    संभाग के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र में नकली सामान का जाल गहराया-

    27/04/2026 - 10:55 AM

    शहर में आवारा व हिंसक कुत्तों का बढ़ता खतरा, हर दिन हो रहे हमले

    27/04/2026 - 10:51 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 27
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़

    11.76 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 3,716 करोड़:CM साय ने धान बोनस की राशि ट्रांसफर की; आयुष्मान योजना में अब 10 लाख मिलेंगे

    HD MAHANTBy HD MAHANT25/12/2023 - 11:08 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रमन सिंह सरकार में चल रही योजनाओं चरण पादुका, साड़ी वितरण और आयुष्मान योजना को फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। इन योजनाओं को भूपेश बघेल सरकार में बंद कर दिया गया था। इसके साथ ही सीएम साय ने आयुष्मान योजना की राशि को 5 से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने की घोषणा की है।

    रायपुर के बेंद्री गांव में हो रहे राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम में इससे पहले सीएम साय ने छत्तीसगढ़ के 11 लाख 76 हजार 815 लाख किसानों के खाते में 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रुपए ट्रांसफर किए। किसानों को प्रति क्विंटल 300 रुपए की दर से बोनस राशि दी गई है।

    मंच में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा का भव्य स्वागत किया गया।
    मंच में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा का भव्य स्वागत किया गया।

    मुख्यमंत्री साय के भाषण की प्रमुख बातें…

    • हमने मोदी गारंटी में वादा किया था कि बकाया बोनस देंगे। सब किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी है। भाजपा जो कहती है, वो करती है।
    • सरकार बनते ही कैबिनेट बैठक में गरीबों को आवास देना तय किया। अब दूसरा वादा पूरा किया है।
    • मैं सीएम होने के चलते विश्वास दिलाता हूं कि मोदी की गारंटी में जो भी वादा किया है, वो सभी वादे 5 साल में पूरे किए जाएंगे।
    • जो विवाहित महिला हैं, उनके खाते में साल में 12 हजार रुपए जाएंगे। उसका अनुपूरक बजट में प्रावधान किया है। थोड़ा धैर्य रखिए।
    • उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर भी मिलेगा। गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना भी देंगे।
    • पारदर्शिता के साथ 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेंगे। हमारा वादा है हम 5500 मानक बोरा के हिसाब से 15 दिन तक तेंदूपत्ता खरीदेंगे।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत माता की जय और जय जवान-जय किसान के साथ अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि, आज ऐतिहासिक दिन है। हमारे छत्तीसगढ़ के निर्माता और भाजपा के संस्थापक अटल बिहारी का जन्मदिवस है, जिसे पूरा देश सुशासन दिवस के रूप में मना रहा है। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

    अटल जी के सपनों को साकार कर रहे

    वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को हम सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि, गांव-गांव सड़कें, किसान को क्रेडिट कार्ड अटल जी ने सोचा तो मिला। हम उनके सपनों को साकार कर रहे हैं।

    शर्मा ने कहा कि, नई सरकार बनती है तो लोग फूल-माला पहनने में रहे जाते हैं। हमारी सरकार बनी तो मुख्यमंत्री ने पहली कैबिनेट में ही 18 लाख पीएम आवास देने का फैसला लिया। धान का बकाया बोनस अभी नहीं देना था, लेकिन सीएम इसे अनुपूरक बजट में लेकर आए और पास कराया।

    2016-17 और 2017-18 का बोनस है बकाया

    18 लाख गरीबों को मकान की कार्रवाई शुरू करने के बाद साय सरकार मोदी की दूसरी गारंटी आज पूरी करने जा रही है। पिछली रमन सरकार में 300 रुपए प्रति क्विंटल धान बोनस देने का वादा किया गया था। लेकिन दो साल इसे नहीं दिया गया था।

    प्रदेश के किसानों का साल 2016-17 और 2017-18 का बोनस बकाया है। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश के लिए ‘मोदी की गारंटी 2023’ नाम से संकल्प पत्र जारी किया था। इसमें किसानों को बकाया धान के बोनस देने का वादा किया गया था।

    कार्यक्रम स्थल में प्रदर्शनी के स्टॉल लगाए गए, मुख्यमंत्री ने जायजा लिया।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    नया बस्तर: संघर्ष से विकास की ओर बढ़ती एक नई कहानी

    27/04/2026 - 10:59 AM

    संभाग के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र में नकली सामान का जाल गहराया-

    27/04/2026 - 10:55 AM

    शहर में आवारा व हिंसक कुत्तों का बढ़ता खतरा, हर दिन हो रहे हमले

    27/04/2026 - 10:51 AM

    बिलासपुर में जल संकट गहराया: बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, टैंकरों के भरोसे कटी रातें

    27/04/2026 - 10:48 AM

    घर की बाड़ी में छिपा था ‘नशे का जाल’, पुलिस ने मारी रेड और 40 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार 

    26/04/2026 - 6:20 PM

    ऑटो में बैठते ही भरोसा टूटा, सुनसान घर में ले जाकर किया दरिंदगी का खेल—पुलिस ने आरोपी को 48 घंटे में किया गिरफ्तार 

    26/04/2026 - 10:10 AM
    Editors Picks

    नया बस्तर: संघर्ष से विकास की ओर बढ़ती एक नई कहानी

    27/04/2026 - 10:59 AM

    संभाग के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र में नकली सामान का जाल गहराया-

    27/04/2026 - 10:55 AM

    शहर में आवारा व हिंसक कुत्तों का बढ़ता खतरा, हर दिन हो रहे हमले

    27/04/2026 - 10:51 AM

    बिलासपुर में जल संकट गहराया: बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, टैंकरों के भरोसे कटी रातें

    27/04/2026 - 10:48 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.