छत्तीसगढ़

UP-बिहार में आज सीवियर कोल्ड का अलर्ट:राजस्थान समेत 8 राज्यों में घना कोहरा; पंजाब-हरियाणा में बारिश की संभावना

उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की सर्दी का असर लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में आज बर्फबारी की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए आज सीवियर कोल्ड का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में कल (29 जनवरी) न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया था।

उत्तर भारत और मध्य भारत के 8 राज्यों में आज सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और ओडिशा में कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई। कल (29 जनवरी) भी इन राज्यों में घना कोहरा था। दिल्ली में कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सकी थीं।

इसके अलावा आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!