देश दुनिया

कहीं धूप और उमस छुड़ाएगी पसीना, कहीं भारी बारिश-लैंडस्लाइड का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम

एक तरफ पहाड़ी इलाकों में बारिश और लैंडस्लाइड की घटना ने बड़ी तबाही मचाई है तो वहीं अब देश के कई हिस्सो में मानसून सुस्त पड़ गया है।पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में मौसम अब लगभग शुष्क हो गया है। इसकी वजह ये है कि मानसून की अक्षीय रेखा अब हिमालय की तलहटी में अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर चल रही है। उत्तर पश्चिम भारत में अब शुष्क पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटों में मॉनसून का ट्रफ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर से दक्षिण की ओर बढ़ेगा।

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा अब सामान्य बारिश हो सकती है और आने वाले दिनों में इन राज्यों में ज्नयादा बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है। इन राज्यों में अब भारी से बहुत भारी बारिश की गतिविधियां नहीं होंगी, छिटपुट हल्की बारिश की उम्मीद है और  बारिश की ये गतिविधियां लंबे समय तक नहीं रहेंगी।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश 

अगले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार की तलहटी, सिक्किम और असम और अरुणाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत, झारखंड के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है और पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड-हिमाचल के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जगहों पर लैंडस्लाइड और चट्टान गिरने की भी आशंका है। राज्य के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

15 से 17 अगस्त तक मानसून फिर होगा सक्रिय

मौसम विभाग ने कहा है कि एक बार फिर मानसून की गतिविधियां शुरू होंगी। 15 अगस्त से उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, दिल्ली एनसीआर, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। तो वहीं, 17 अगस्त से मानसून ट्रफ एक बार फिर उत्तर की ओर बढ़ना शुरू कर देगी। इस वजह से पश्चिमी शुष्क हवाएं एक बार फिर पूर्वी आर्द्र हवाओं की जगह ले लेंगी।

मौसम विभाग ने कहा है कि अल नीनो का असर अब भारत समेत दक्षिण पूर्व एशिया के मॉनसून पर दिखने लगा है। अब अगस्त में देशभर में बारिश औसत से कम होगी और यह सिलसिला सितंबर महीने में भी जारी रह सकता है।

पिछले 24 घंटे में इन राज्यों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और केरल, उत्तरी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्व बिहार में एक या 2 स्थानों पर भारी बारिश हुई।.उत्तराखंड में लगातार बारिश से तीसरे दिन भी रेड अलर्ट जारी। खोह नदी में कई मकान बह गए हैं।

पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, दक्षिण तेलंगाना, कोंकण और गोवा, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके साथ ही आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप और विदर्भ में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button