Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

किसानों पर प्रकृति का कहर, सरकार की संवेदनहीनता ने बढ़ाई पीड़ा: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 5:45 PM

सुरक्षा निधि के नाम पर जनता से वसूली क्यों?: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 4:21 PM

गढ़फुलझर में शराब दुकान के खिलाफ जनआक्रोश, सैकड़ों ग्रामीणों ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

25/11/2026 - 9:45 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, November 26
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»पिथौरा में 31 अक्टूबर को जुटेंगी प्रदेशभर की प्रतिभाशाली महिलाएं, कलार समाज करेगा सम्मानित
छत्तीसगढ़ बसना महासमुंद महासमुंद मेरा शहर

पिथौरा में 31 अक्टूबर को जुटेंगी प्रदेशभर की प्रतिभाशाली महिलाएं, कलार समाज करेगा सम्मानित

महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम में विधायक संपत अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि, डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षिका और अधिकारी-कर्मचारियों का होगा प्रतिभा सम्मान
Basant Sahu Bureau ChiefBy Basant Sahu Bureau Chief29/10/2026 - 7:38 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

पिथौरा/बसना।

छत्तीसगढ़ कलार समाज महिला मंच के तत्वावधान में 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को पिथौरा स्थित उजाला पैलेस में प्रदेश स्तरीय महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से समाज की महिलाएं, सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्वजातीय बंधु-बहनें शामिल होंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली समाज की प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

नचिकित्सा, इंजीनियरिंग, विधि, शिक्षा, प्रशासनिक सेवाओं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित करने के साथ ही महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना और समाज की अन्य महिलाओं एवं युवतियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम का आयोजन राजराजेश्वर कार्तवीर्य भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन एवं माता बहादुर कलारिन के आशीर्वाद से किया जा रहा है।

विधायक संपत अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ कलार समाज महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला पुनीत सिन्हा करेंगी। विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ कलार समाज के मुख्य प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा उपस्थित रहेंगे।

वहीं, अति विशिष्ट अतिथियों में महासमुंद विधायक राजू सिन्हा, उत्तर रायपुर विधायक पुरंदर मिश्रा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, जिला पंचायत महासमुंद की सभापति रामदुलारी सिन्हा, प्रदेश संरक्षक दीपक सिन्हा, जिला अध्यक्ष नीरज गजेंद्र, जनपद पंचायत बसना के सभापति प्रकाश सिन्हा तथा पिथौरा जनपद सदस्य सुमन जितेंद्र सिन्हा शामिल होंगे।

See also  जनशिकायत सही निकली, रायपुर में होटल-बार और कॉफी हाउस पर चला निगम का डंडा

इसके अलावा छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रदेश महामंत्री, कोषाध्यक्ष, महिला मंच एवं युवा मंच के पदाधिकारी तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले जिलाध्यक्ष भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर सामाजिक एकजुटता, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और समाज के विकास में उनके योगदान से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेलकूद के साथ होगा प्रतिभा सम्मान

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित किया जाएगा। अतिथियों के स्वागत एवं उद्बोधन के पश्चात प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसमें डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षिका, द्वितीय श्रेणी के अधिकारी-कर्मचारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन के माध्यम से समाज की प्रतिभाशाली महिलाओं के कार्यों को पहचान दिलाने के साथ ही युवतियों को उच्च शिक्षा, रोजगार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जाएगी।

यह रहेगी कार्यक्रम की समय-सारणी

आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलन के साथ होगी। सुबह 10:30 से 11 बजे तक अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद गतिविधियां आयोजित होंगी।

दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन होगा। दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। अंत में दोपहर 3:30 से 4 बजे तक आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

आयोजन की तैयारियों में जुटी टीम

कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी संभालने के लिए समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम प्रभारी के रूप में अशोक सिन्हा, प्रदेश संयोजक, आदर्श विवाह जनगणना प्रकोष्ठ तथा यशवंत सिन्हा जिम्मेदारी निभाएंगे।

See also  मोबाइल से चल रहा था IPL सट्टे का खेल… पुलिस की रेड में खुला ऑनलाइन जुए का पूरा नेटवर्क, एक गिरफ्तार—दो फरार!

मंच संचालन की जिम्मेदारी लेखिका सिन्हा, विद्या सिन्हा, पुष्पांजलि सिन्हा, धनेश्वरी सिन्हा और लता सिन्हा दीवान को सौंपी गई है। वहीं मंचीय व्यवस्था, भोजन व्यवस्था तथा बाहर से आने वाले अतिथियों के स्वागत-सम्मान की जिम्मेदारी स्थानीय कौड़िया परिक्षेत्र के पदाधिकारियों एवं महिला मंच की टीम संभालेगी।

इस व्यवस्था में श्रीमती मिथिलेश सिन्हा, श्रीमती मीना सिन्हा, अनुराधा डडसेना, देवकी सिन्हा, नीता डडसेना, संतोषी डडसेना, धार्मिन डडसेना, रूपा डडसेना, पूजा सिन्हा एवं दीपक देवी गजेंद्र सहित अन्य सदस्य सहयोग करेंगे।

कार्यक्रम के संबंध में छत्तीसगढ़ कलार समाज महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला पुनीत सिन्हा, संरक्षक श्रीमती किरण सिन्हा, महामंत्री श्रीमती त्रिवेणी सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती संजू सिन्हा ने संयुक्त रूप से जानकारी दी।

आयोजन समिति ने प्रदेशभर के स्वजातीय बंधुओं एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। समिति के अनुसार, ऐसे आयोजन समाज की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने, महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने और सामाजिक जागरूकता के साथ महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

WhatsApp पर शेयर करें
Basant Sahu Bureau Chief
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

किसानों पर प्रकृति का कहर, सरकार की संवेदनहीनता ने बढ़ाई पीड़ा: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 5:45 PM

सुरक्षा निधि के नाम पर जनता से वसूली क्यों?: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 4:21 PM

गढ़फुलझर में शराब दुकान के खिलाफ जनआक्रोश, सैकड़ों ग्रामीणों ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

25/11/2026 - 9:45 PM

किताबों से आगे बढ़कर हकीकत से रूबरू हुए विद्यार्थी, केलो डेम और केलो गार्डन का किया शैक्षणिक भ्रमण

25/11/2026 - 9:38 PM

जिलेभर में कल मनेगा संविधान दिवस, सुबह 11 बजे होगा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

25/11/2026 - 9:35 PM

पत्रकारों के स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा के सुझावों के लिए रायपुर प्रेस क्लब ने गठित की एडवाइजरी कमेटी

24/11/2026 - 8:18 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

किसानों पर प्रकृति का कहर, सरकार की संवेदनहीनता ने बढ़ाई पीड़ा: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 5:45 PM

सुरक्षा निधि के नाम पर जनता से वसूली क्यों?: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 4:21 PM

गढ़फुलझर में शराब दुकान के खिलाफ जनआक्रोश, सैकड़ों ग्रामीणों ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

25/11/2026 - 9:45 PM

किताबों से आगे बढ़कर हकीकत से रूबरू हुए विद्यार्थी, केलो डेम और केलो गार्डन का किया शैक्षणिक भ्रमण

25/11/2026 - 9:38 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.