छत्तीसगढ़

सदन में उठा रेत के अवैध भंडारण का मुद्दा, मंत्री ने बताया मशीन जब्त करने के साथ वसूलते हैं जुर्माना राशि…

रायपुर। भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान रेत के अवैध भंडारण का मामला उठाया. मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने जवाब देते हुए कहा कि जुर्माने की राशि के अलावा पोकलेन मशीन जब्त की जाती है

भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि सिर्फ़ रुपए वसूली करने भर से विभाग की जिम्मेदारी ख़त्म हो जाती है. बिलासपुर संभाग में तीन सालों तक मामूली जुर्माना लेकर इतिश्री कर ली जाती थी. मशीन जप्त नहीं की गई. मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि रेत के अवैध खनन और परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है. सात दिनों में ही पांच चेन माउंटिंग मशीन, हाइवा जप्त किया गया है. रेत के अवैध खनन पर विष्णुदेव साय सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है.

वहीं कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू ने प्रश्नकाल में राजनांदगांव में मुरूम परिवहन का मामला उठाया. मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि राजनांदगांव जिले में अवैध मुरूम परिवहन के 70 प्रकरण दर्ज किए गए हैं. विभिन्न स्थानों पर खदानों के लिए अनुमति दी गई है. जमीन चिन्हांकन, भौतिक सत्यापन के बाद अनुमति दी जाती है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!