बिलासपुर 16 जून 2026/ चकरभाठा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर तलवार और गड़ासा लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले दो युवकों को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार और एक लोहे का गड़ासा जब्त किया गया है।पुलिस के अनुसार, 15 जून 2026 को सूचना मिली कि लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास तथा वासु मंगलम के सामने दो युवक हाथों में धारदार हथियार लेकर लोगों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल दास मानिकपुरी (22 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 14 चकरभाठा तथा रुद्र उर्फ बाबू शुक्ला (19 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 8, राम मंदिर के पास चकरभाठा के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार और एक लोहे का गड़ासा बरामद कर जब्त किया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।चकरभाठा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तत्काल स्थानीय थाना अथवा डायल-112 को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।





