Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 8
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»बिलासपुर»रेलवे क्षेत्र के पेड़ों की होगी अंधाधुंध कटाई, रेलवे ने किया 44 लाख वन विभाग में जमा,
बिलासपुर छत्तीसगढ़

रेलवे क्षेत्र के पेड़ों की होगी अंधाधुंध कटाई, रेलवे ने किया 44 लाख वन विभाग में जमा,

HD MAHANTBy HD MAHANT15/06/2026 - 11:24 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर 15 जून 2026/ रेलवे स्टेशन पुनर्विकास और सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत शहर में लगभग 400 हरे-भरे पेड़ों की कटाई की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने वन विभाग के पास करीब 44 लाख रुपये की राशि जमा करा दी है। हालांकि पेड़ों की कटाई के बाद उनके स्थान पर नए पौधे लगाए जाएंगे या नहीं, इस संबंध में अब तक कोई स्पष्ट निर्णय सामने नहीं आया है। जानकारी के अनुसार, बिलासपुर रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने के लिए बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस परियोजना के तहत स्टेशन परिसर, व्यापार विहार क्षेत्र तथा आसपास की सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना है। इसी कार्य के लिए करीब 400 पेड़ों को हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन पुनर्विकास योजना के अंतर्गत यात्री सुविधाओं का विस्तार, पार्किंग व्यवस्था का विकास और यातायात दबाव को कम करने के लिए सड़क चौड़ीकरण आवश्यक है। नियमानुसार पेड़ों की कटाई से पहले वन विभाग के पास क्षतिपूरक राशि जमा कराई गई है।

पर्यावरण प्रेमियों में चिंता

शहर के पर्यावरणविदों और सामाजिक संगठनों ने इस निर्णय पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि बिलासपुर पहले ही हरित क्षेत्र में लगातार कमी का सामना कर रहा है। ऐसे में सैकड़ों पुराने और छायादार पेड़ों की कटाई से पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित होगा। लोगों का सवाल है कि यदि पेड़ों की कटाई अपरिहार्य है तो उनके बदले कितने पौधे, कहां और कब लगाए जाएंगे, इसकी स्पष्ट कार्ययोजना सार्वजनिक की जानी चाहिए।

See also  जोन के सभी बड़े स्टेशनों में यात्रियों को अब प्रवेश करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करना होगा

400 पेड़ों की कटाई की तैयारी; नए पौधों पर अब तक नहीं बना फैसला,
रेलवे क्षेत्र की हरियाली पर असर

तारबाहर चौक से रेलवे स्टेशन, इंदिरा सेतु मार्ग, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र तथा स्टेशन से जुड़े कई मार्गों पर वर्षों पुराने वृक्ष मौजूद हैं, जो गर्मी के मौसम में राहगीरों को छाया और शहर को स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। प्रस्तावित कटाई के बाद इन क्षेत्रों की हरियाली पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

नियमों के तहत होगी कार्रवाई

रेलवे प्रशासन का कहना है कि सभी कार्य वन एवं पर्यावरण संबंधी नियमों का पालन करते हुए किए जाएंगे। वहीं वन विभाग की ओर से क्षतिपूरक वृक्षारोपण की प्रक्रिया तय की जाएगी। लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कटने वाले 400 पेड़ों के बदले कितने नए पौधे लगाए जाएंगे और उनका संरक्षण कैसे सुनिश्चित किया जाएगा

बड़ा सवाल

रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण शहर के विकास के लिए जरूरी माना जा रहा है, लेकिन इसके साथ पर्यावरण संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में शहरवासियों की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन कैसे स्थापित किया जाता है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

शिक्षा विभाग में हड़कंप! 10 हजार की रिश्वत लेते BEO चंद्र कुमार यारदा गिरफ्तार

02/09/2026 - 11:38 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अपात्र हितग्राहियों की सूची जारी

02/09/2026 - 11:06 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.