Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

(अनुपपुर) एक ही जाति, दो दर्जे क्यों? अमरकंटक से पनिका समाज ने छेड़ी एसटी बहाली की निर्णायक लड़ाई

20/07/2026 - 4:50 AM

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, July 20
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»बिलासपुर»करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, पति-पत्नी समेत मजदूर की गई जान
बिलासपुर छत्तीसगढ़

करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, पति-पत्नी समेत मजदूर की गई जान

HD MAHANTBy HD MAHANT22/06/2026 - 3:19 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

कपड़े सुखाने के तार में दौड़ा करंट, बचाने पहुंचे पति की भी मौत; दूसरी घटना में छत पर सो रहा युवक बिजली लाइन की चपेट में आया

बिलासपुर 22 जून 2026/ जिले में करंट लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में हुई, जहां कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए लोहे के तार में करंट प्रवाहित होने से पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघरी में हुई, जहां छत पर सो रहा एक युवक बिजली लाइन की चपेट में आने से जान गंवा बैठा।

पत्नी को बचाने दौड़े पति ने भी गंवाई जान

मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में रविवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सचिन चन्द्राकर (45 वर्ष) और उनकी पत्नी रजनी चन्द्राकर (32 वर्ष) अपने घर पर थे। सुबह रजनी घर के आंगन में कपड़े सुखाने पहुंचीं। जैसे ही उन्होंने गीले कपड़े कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए लोहे के जीआई तार पर डाले, वे करंट की चपेट में आ गईं और छटपटाने लगीं। पत्नी की चीख सुनकर सचिन तत्काल उन्हें बचाने पहुंचे, लेकिन रजनी को छुड़ाने के प्रयास में वे स्वयं भी करंट की चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण दोनों को तत्काल मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आंधी-तूफान के बाद टूटा था बिजली तार

See also  राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025: लोकतंत्र के सशक्तिकरण का संकल्प

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक दिन पहले आए तेज आंधी-तूफान के दौरान बिजली का सर्विस वायर टूटकर नीचे गिर गया था। यह तार अनजाने में कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए जीआई तार के संपर्क में आ गया, जिससे पूरे तार में करंट प्रवाहित होने लगा। इसी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। सूचना मिलने पर मस्तूरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा बिजली विभाग से भी तकनीकी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

छत पर सो रहे युवक की बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत

दूसरी घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघरी की है। यहां हरीश कुमार कोसले (30 वर्ष) की करंट लगने से मौत हो गई। हरीश रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया गया कि शनिवार-रविवार की रात वह घर की छत पर सो रहा था। रात करीब दो बजे किसी कारणवश उसकी नींद खुली और वह उठा। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह छत से नीचे जमीन पर गिर पड़ा। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रतनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हरीश अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियों को छोड़ गया है। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और बच्चियां पिता की छत्रछाया से वंचित हो गई हैं।

See also  स्टेशन की यातायात व्यवस्था के सशक्त प्रहरी बने नंबर टेकर, 30 वर्षों से दे रहे अनुकरणीय सेवाएं

बिजली सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

दो दिनों के भीतर करंट लगने से हुई इन तीन मौतों ने बिजली सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खुले और जर्जर बिजली तारों की नियमित निगरानी तथा समय पर मरम्मत नहीं होने से ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग की है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

(अनुपपुर) एक ही जाति, दो दर्जे क्यों? अमरकंटक से पनिका समाज ने छेड़ी एसटी बहाली की निर्णायक लड़ाई

20/07/2026 - 4:50 AM

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.