छत्तीसगढ़

धान खरीदी केंद्र में खुलेआम शराबखोरी, नशे में चूर झूमता दिखा प्रबंधक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

लोरमी। छत्तीसगढ़ में साल 2023 के धान की खरीदी का काम शुरू हो गया है. इसकी शुरुआत होते ही कई धान खरीदी केंद्रों में कई अनियमितता उजागर हो रही है. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. इसमें धान खरीदी केंद्र क्रमांक 3092 गोड़खाम्ही के प्रबंधक सुरेश कुमार वैष्णव शराब के नशे में बिस्तर में झूमता हुआ दिखाई दे रहा हैदरअसल, पूरी घटना मुंगेली जिले के लोरमी तहसील अंतर्गत धान खरीदी केंद्र गोड़खाम्ही सेवा सहकारी समिति का है. यहां पर धान खरीदी केंद्र का प्रबंधक सुरेश कुमार वैष्णव शराब के नशे में चूर बिस्तर में झूमता दिखाई दे रहा है. 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!