छत्तीसगढ़

घर के पास गंभीर हालत में मिली महिला, शरीर पर गर्म लोहे दागने के निशान

बिलासपुर : जिले में बुजुर्ग महिला को गर्म लोहे से दागने और उसके बाल जलाकर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने जादू-टोना करने के आरोप में अमानवीय बर्ताव करने का आरोप लगाया है। इधर बुजुर्ग महिला ने अपने बयान में प्रेशर कुकर फटने से हादसा होने की बात कही है। महिला की हालत गंभीर है और वो अस्पताल में भर्ती है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने का दावा कर रही है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

ग्राम भदौरा निवासी भूरीबाई सोनवानी (70) गृहणी हैं। गुरुवार की रात वे अपने घर पर सो रही थी। देर रात करीब 12 बजे गांव के कुछ लोग उन्हें घर से बुलाकर जबरदस्ती ले गए। तब इसकी जानकारी परिजन को नहीं हुई। कुछ देर बाद महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले। तब घर से कुछ दूर में महिला गंभीर हालत में पड़ी थी और दर्द से कराह रही थी।

उसे शरीर में चलने के घाव थे और बाल जला हुआ था। उसके चेहरे सहित अन्य हिस्सों में धारदार हथियार से चोटें लगी थी। उसकी हालत देखकर परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर गए। मस्तूरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिम्स भेज दिया गया। अस्पताल में महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!