Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    कार्य मे लापरवाही सीएमओ तखतपुर को कलेक्टर ने दिया शोकाज नोटिस

    06/05/2026 - 10:34 AM

    नया बिजली कनेक्शन अब ऑनलाइन घर बैठे लगवाएं

    06/05/2026 - 10:32 AM

    करोड़ों का रोज़ाना कारोबार, फिर भी बदहाल व्यापार विहार मंडी—25 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार

    06/05/2026 - 10:30 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 6
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़

    युवक की पीट-पीटकर हत्या, सबूत मिटाने कंबल में लपेटकर फेंका शव, 6 आरोपी गिरफ्तार

    HD MAHANTBy HD MAHANT13/03/2024 - 11:14 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मजदूरी के पैसे मांगने पर एक युवक की पीट-पीट कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने युवक की हत्या कर सबूत मिटाने की नीयत से लाश सूनसान जगह पर फेंक दिया था. पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

    यह घटना जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र की है. पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिंगत आनंद ने बताया कि शिवदासपुरा थाना इलाके के प्रहलादपुरा में छह मार्च को एक युवक की कंबल में लिपटी हुई एक लाश मिली थी. उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे और हत्या करने के बाद लाश को यहां फेंका गया था. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था. मृतक युवक की पहचान कमल बैरवा निवासी नयापुरा जिला कोटा के रूप में हुई थी.

    पुलिस को मृतक कमल के पास एक होटल का कार्ड मिला. उसके आधार पर पुलिस ने संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुकमैन सीताराम नायक निवासी नागौर हाल, कुकमैन आनंद कुमार नायक निवासी बीकानेर हाल, सफाई कर्मी सागर वाल्मीकि निवासी दौसा हाल, कर्मी हरिदास स्वामी निवासी नागौर हाल, मैनेजर हनुमान मल टांक निवासी नागौर हाल और मैनेजर अर्जुन लाल जाट निवासी नागौर हाल को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी जयपुर के मानसरोवर स्थित होटल सनशाइन में काम करते हैं.

    पुलिस के मुताबिक, मृतक कमल बैरवा पूर्व में होटल सनशाइन में काम करता था. होटल संचालक हनुमान सैनी और अर्जुन जाट कमल बैरवा के मजदूरी के रुपये न देकर हनुमान सैनी ही अपने पास रख लेता था. कमल बैरवा सनशाइन होटल को छोड़कर दूसरे होटल में काम करने चला गया. इसके बाद जब भी कमल सनशाइन होटल के संचालक हनुमान सैनी और अर्जुन जाट से अपनी मजदूरी के रुपये मांगता तो वे दोनों उसे मारपीट कर भगा देते थे.

    चार मार्च की शाम को कमल बैरवा (मृतक) ने होटल सनशाइन में जाकर संचालकों से अपना बकाया (मजदूरी के पैसे) मांगा. इस पर होटल में काम करने वाले सीताराम ने अपने साथी सागर और आनंद के साथ मिलकर होटल के पास स्थित एक पुराने मकान में ले जाकर मारपीट की. ज्यादा मारपीट किए जाने से कमल बैरवा की मौत हो गई. इसके बाद सीताराम ने होटल संचालक हनुमान और अर्जुन को पूरा घटनाक्रम बताया. इसके बाद सीताराम और उसके साथियों ने होटल मैनेजर हरिदास की गाड़ी में डालकर लाश को प्रहलादपुरा गांव के पास नीलेश्वर महादेव मंदिर के पास फेंक दिया था.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    कार्य मे लापरवाही सीएमओ तखतपुर को कलेक्टर ने दिया शोकाज नोटिस

    06/05/2026 - 10:34 AM

    नया बिजली कनेक्शन अब ऑनलाइन घर बैठे लगवाएं

    06/05/2026 - 10:32 AM

    करोड़ों का रोज़ाना कारोबार, फिर भी बदहाल व्यापार विहार मंडी—25 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार

    06/05/2026 - 10:30 AM

    अवैध मिट्टी उत्खनन पर सख्ती का दावा, उधर महमंद में मैदान खोदकर बना दिया तालाब

    06/05/2026 - 10:27 AM

    गुटखा थूकने से भड़का बवाल, गांधी चौक पर मारपीट, हिस्ट्रीशीटर पर शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद जिला बदर की तैयारी

    05/05/2026 - 7:03 PM

    साइबर ठगी से नशे तक खतरे का अलर्ट, गांव में पुलिस एंट्री, महिलाओं ने संभाली कमान

    05/05/2026 - 6:53 PM
    Editors Picks

    कार्य मे लापरवाही सीएमओ तखतपुर को कलेक्टर ने दिया शोकाज नोटिस

    06/05/2026 - 10:34 AM

    नया बिजली कनेक्शन अब ऑनलाइन घर बैठे लगवाएं

    06/05/2026 - 10:32 AM

    करोड़ों का रोज़ाना कारोबार, फिर भी बदहाल व्यापार विहार मंडी—25 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार

    06/05/2026 - 10:30 AM

    अवैध मिट्टी उत्खनन पर सख्ती का दावा, उधर महमंद में मैदान खोदकर बना दिया तालाब

    06/05/2026 - 10:27 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.