छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

रंगोत्सव के रंग में सराबोर हुआ सारंगढ़ कलेक्ट्रेट

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी के साथ मनाया होली

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 मार्च 2025/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों के माथे में गुलाल का टीका लगाकर उन्हें होली की शुभकामना और बधाई दी। उन्होंने सभी के साथ खुशी से ग्रुप फोटो खिंचवाया। सभी कर्मचारियों ने कलेक्टर के साथ होली के इस पारम्परिक पर्व को यादगार के रूप मानने पर खुशी जाहिर की, उनकी खुशियां उनके चेहरे में दिखाई दी। शायद दो तीन वर्षों में पहली बार रंगोत्सव के रंग में सारंगढ़ कलेक्ट्रेट सराबोर हुआ। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, वरिष्ठ पत्रकार भरत अग्रवाल, कलेक्ट्रेट में पदस्थ जिले के छत्तीसगढ़ लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के सदस्य, होमगार्ड, वाहन चालक, चपरासी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button