छत्तीसगढ़बिलासपुर

टायर चोरी करने वाले आरोपी धरे गए

सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर।गत 28 अप्रैल से लेकर 12 मई के बीच सेक्टर C-4 औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी में मौजूद शिवम मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 11 एलडी अपोलो टायर चोरी हो गए थे, जिनकी कीमत करीब 3 लाख 30 हजार रुपये थे। इसकी रिपोर्ट सिरगिट्टी थाने में की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अनिल कुमार सोनवानी नाम का व्यक्ति टायर बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है।

पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर के पास से अनिल सोनवानी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने कंपनी के ही गार्ड अनिरुद्ध कुमार साहू और उनके साथी नितेश कुमार साहू, बबलू रात्रे के साथ मिलकर टायर चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया, जिनसे सभी 11 नग टायर जप्त कर लिए गए। वहीं चोरी में इस्तेमाल किए गए वशन अशोक लीलैंड कंपनी का पिकअप भी पुलिस ने जप्त किया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों अनिरुद्ध साहू, नीतीश साहू, बबलू रात्रे और अनिल सोनवानी को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!