Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

1971 से छीने गए ST अधिकारों की बहाली की मांग तेज, 11 अक्टूबर को मंडला में जुटेगा पनिका-पनका समाज

09/10/2026 - 6:12 PM

50वें वर्ष में भव्य रूप लेगा मध्य नगरी दुर्गा उत्सव, कोलकाता के कारीगर बनाएंगे आकर्षक पंडाल

08/10/2026 - 7:30 PM

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी, गोविंद दास को दी श्रद्धांजलि

08/10/2026 - 1:07 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»ब्रांडेड कंपनियां अब लगा रहीं महिलाओं की रसोई में सेंध; उत्पाद पैकेटों का रेट बढ़ाया वजन किया कम
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

ब्रांडेड कंपनियां अब लगा रहीं महिलाओं की रसोई में सेंध; उत्पाद पैकेटों का रेट बढ़ाया वजन किया कम

HD MAHANTBy HD MAHANT01/04/2026 - 5:08 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर 1 अप्रैल 2026/ रसोई के बजट पर एक और मार पड़ी है। खाने के तेल में कंपनियों ने पहले पैकेट का वजन घटाया और अब कीमतें भी बढ़ा दी हैं। सोयाबीन, सनफ्लावर, सरसों और पाम तेल के कई ब्रांड्स में प्रति किलो 12.50 से 13 रुपए तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम उपभोक्ता पर सीधा असर पड़ रहा है। बाजार में पहले 910 ग्राम में मिलने वाला तेल अब घटकर 750-800 ग्राम के पैकेट में बेचा जा रहा है। उदाहरण के तौर पर किंग्स ब्रांड का पैकेट 750 ग्राम कर दिया गया है, जिसकी कीमत करीब 130 रुपए है। वहीं,

फॉरचून के 800 ग्राम पैकेट की कीमत बढ़कर 195 रुपए पहुंच गई है। 5 लीटर के जेरीकेन में भी अब करीब 4.350 किलो तेल ही मिल रहा है, जिसकी एमआरपी 236 रुपए तक पहुंच गई है।व्यापार विहार मंडी, जो संभाग की सबसे बड़ी थोक मंडी मानी जाती है, वहां रोजाना लगभग 1.20 लाख लीटर तेल की आवक होती है। यहां से 25 से अधिक डीलर तेल को बिलासपुर सहित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर-चांपा जैसे जिलों में सप्लाई करते हैं। व्यापारियों का कहना है कि पैकेट का वजन घटाना और कीमत तय करना पूरी तरह कंपनियों का निर्णय है।ग्राहकों की शिकायत है कि उन्हें पैकेट के वजन में कटौती की जानकारी ही नहीं थी। अब कीमत बढ़ने के बाद उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि हाल के महीनों में तेल के पैकेट पर करीब 10 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है।अर्थशास्त्रियों के अनुसार, पैकेट का वजन घटाकर कीमत बढ़ाने की इस प्रक्रिया को ‘Shrinkflation’ कहा जाता है। इसमें कंपनियां कीमत सीधे बढ़ाने के बजाय पैक साइज कम कर देती हैं, जिससे उपभोक्ताओं को तुरंत बढ़ोतरी का अहसास नहीं होता और कंपनियां अपना मुनाफा बनाए रखती हैं।जानकारों के मुताबिक राज्य में खाने के तेल की सालाना खपत 55 से 65 लाख टन के बीच आंकी जा रही है, जो पिछले वर्षों के मुकाबले काफी बढ़ी है। वहीं नाप-तौल विभाग के अनुसार, पहले पैकेट के वजन पर सख्त नियंत्रण था, लेकिन अब यूनिट सेल प्राइस लागू होने के बाद यह नियंत्रण काफी हद तक कम हो गया है।कुल मिलाकर, पैकेट छोटा होने और कीमत बढ़ने से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ता जा रहा है, जबकि अधिकांश उपभोक्ता इस बदलाव को देर से समझ पा रहे हैं।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
See also  यातायात को बाधित कर सड़क पर व्यवसाय करने वाले मोबाईल वाहन चालकों पर पुलिस की कार्यवाही।
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

50वें वर्ष में भव्य रूप लेगा मध्य नगरी दुर्गा उत्सव, कोलकाता के कारीगर बनाएंगे आकर्षक पंडाल

08/10/2026 - 7:30 PM

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी, गोविंद दास को दी श्रद्धांजलि

08/10/2026 - 1:07 PM

काछन गादी की बालू पूजा में जुटा पनका-पनिका समाज

05/10/2026 - 4:52 PM

सरयूपारीय ब्राह्मण समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल और कला के क्षेत्र की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

03/10/2026 - 4:28 PM

गांधी जयंती पर सुमित दास का आह्वान: एकता, अस्मिता और अधिकार के लिए शांतिपूर्ण संघर्ष का संकल्प

02/10/2026 - 12:15 AM

RTI पर जवाब से असंतुष्ट बिहारी दास मुरचले ने लगाई पहली अपील, आदिमजाति विकास विभाग के जवाब पर उठे सवाल

29/09/2026 - 4:40 PM

Comments are closed.

पोस्ट

1971 से छीने गए ST अधिकारों की बहाली की मांग तेज, 11 अक्टूबर को मंडला में जुटेगा पनिका-पनका समाज

09/10/2026 - 6:12 PM

50वें वर्ष में भव्य रूप लेगा मध्य नगरी दुर्गा उत्सव, कोलकाता के कारीगर बनाएंगे आकर्षक पंडाल

08/10/2026 - 7:30 PM

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी, गोविंद दास को दी श्रद्धांजलि

08/10/2026 - 1:07 PM

काछन गादी की बालू पूजा में जुटा पनका-पनिका समाज

05/10/2026 - 4:52 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.