बिलासपुर। शराब के नशे में धुत्त होकर गाड़ी चलाना उसके बाद बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी करके तमाशा करने वाले युवक के खिलाफ तारबाहर पुलिस ने कार्रवाई की है। पकड़ा गया युवक नशे में धुत्त था जो पुलिस को देखकर माफी मांग रहा था। दरअसल तारबाहर पुलिस ने बताया कि सडक दुघर्टना की रोकथाम करने के लिए और शराब के नशे में वाहन चलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान तारबाहर पुलिस ने सुबह करीब 3.30 बजे रात्रि पेट्रोलिंग पार्टी को पेट्रोलिंग दौरान एफसीआई चौक के पास एक आई 20 कार क्र सीजी 31 ए 9100 के चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए कार को सड़क पर खड़ी कर तमाशा कर रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली और तत्काल मौके पर पहुंचकर नशे में धुत्त युवक को पकड़ा। पुलिस ने देखा कि युवक चौक पर गाड़ी को खड़े करके हंगामा कर रहा है और नशे में भी गाड़ी को ड्राइव कर रहा था । उसका चालान कर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया।

