Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    29 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस-

    29/04/2026 - 10:12 AM

    वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बिजली सप्लाई नहीं, जल वितरण कार्य बाधित

    29/04/2026 - 10:10 AM

    नारायणा ई-टेक्नो स्कूल विवाद: ठगी के आरोपों पर गरमाई सियासत, सख्त कार्रवाई की मांग तेज

    29/04/2026 - 10:05 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ सारंगढ़ बिलाईगढ़

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में टीबी पर निर्णायक जंग: 100 दिन, गांव-गांव स्क्रीनिंग अभियान शुरू

    HD MAHANTBy HD MAHANT28/03/2026 - 10:33 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ 28 मार्च 2026/ जिले में टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए 100 दिवसीय बड़ा अभियान शुरू हो गया है, जहां विश्व क्षय रोग दिवस से शुरुआत करते हुए प्रशासन ने गांव-गांव पहुंचकर छिपे मरीजों की पहचान और मौके पर जांच का मिशन तेज कर दिया है, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में पहुंचकर संदिग्ध मरीजों की ऑन-द-स्पॉट एक्स-रे जांच कर रही हैं, मोबाइल यूनिट्स के जरिए दूरस्थ गांवों में ही जांच सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ताकि लोगों को अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़ें, मितानिन और स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर दो हफ्ते से ज्यादा खांसी, वजन कम होना, रात में पसीना आना और शरीर में गांठ जैसे लक्षणों की पहचान कर रहे हैं और तुरंत जांच के लिए प्रेरित कर रहे हैं, अभियान का मुख्य फोकस ऐसे छिपे मरीजों को सामने लाना है जो अब तक उपचार से बाहर हैं, निक्षय निरामय 100 दिवसीय अभियान के तहत 30 मार्च को पवनी और अप्रैल में 01 को गोविन्दबन, 02 को धनसीर, 03 को सेमराडीह, 04 को सरिया, 06 को कोकबहाल, 07 को बरमकेला, 08 को बाहालीडीह, 09 को बोन्दा, 10 को लुकापारा, 11 को गोडिहारी, 13 को रेडा, 15 को गोड़म, 16 को हिर्री, 17 को झरपडीह, 18 को कोतरी और 20 को महकमपुर में शिविर लगाए जाएंगे, प्रशासन ने साफ निर्देश दिया है कि इस अभियान में कोई भी संभावित मरीज छूटना नहीं चाहिए, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि टीबी पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है और समय पर जांच ही सबसे बड़ा बचाव है, साथ ही मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत आर्थिक सहायता भी दी जा रही है जिससे इलाज के दौरान पोषण की कमी न हो, यह अभियान न सिर्फ मरीजों की पहचान करेगा बल्कि समाज में फैली भ्रांतियों को भी तोड़ेगा,  यह पहल साफ संकेत देती है कि अब टीबी के खिलाफ जंग गांव-गांव तक पहुंच चुकी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    29 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस-

    29/04/2026 - 10:12 AM

    वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बिजली सप्लाई नहीं, जल वितरण कार्य बाधित

    29/04/2026 - 10:10 AM

    नारायणा ई-टेक्नो स्कूल विवाद: ठगी के आरोपों पर गरमाई सियासत, सख्त कार्रवाई की मांग तेज

    29/04/2026 - 10:05 AM

    बेलगाम ई-रिक्शा से बिगड़ी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

    29/04/2026 - 9:55 AM

    काउंटडाउन शुरू: 29 अप्रैल दोपहर 2:30 बजे खुलेगा छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट का पिटारा

    28/04/2026 - 10:01 PM

    लौह इरादों की प्रतीक : पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी

    28/04/2026 - 12:01 PM
    Editors Picks

    29 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस-

    29/04/2026 - 10:12 AM

    वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बिजली सप्लाई नहीं, जल वितरण कार्य बाधित

    29/04/2026 - 10:10 AM

    नारायणा ई-टेक्नो स्कूल विवाद: ठगी के आरोपों पर गरमाई सियासत, सख्त कार्रवाई की मांग तेज

    29/04/2026 - 10:05 AM

    बेलगाम ई-रिक्शा से बिगड़ी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

    29/04/2026 - 9:55 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.