सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें पांच गायों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तखतपुर-खम्हारिया मार्ग पर घटी, जहां एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठी गायों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क पर पड़े शवों से टकराकर एक बाइक सवार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसे गंभीर हालत में डायल 112 द्वारा मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। स्थानीय गौ रक्षक कोमल सिंह ठाकुर ने इस घटना को हत्या की संज्ञा दी है और सख्त कार्यवाही की मांग की है। उनका आरोप है कि यह घटना जानबूझकर की गई है। तखतपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी वाहन की तलाश शुरु कर दी है।
Read Next
11 hours ago
स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, 16 नए एम्बुलेंस को हरी झंडी
11 hours ago
शिक्षक पात्रता नियम के विरुद्ध शिक्षकों ने जताया विरोध
1 day ago
छत्तीसगढ़ी लोककला “नाचा”के पुनरुद्धारक और जनक दाऊ दुलार सिंह मंदरा जी के जन्म दिवस 1 अप्रैल पर विशेष-
2 days ago
पुस्तक समीक्षा – सर्वोदय की भावना है –साझा संग्रह “सर्वोदय “में : डॉ राघवेंद्र दुबे वरिष्ठ साहित्यकार
2 days ago
कर्ता, कर्म, कृति, कृतित्व और ईश्वर : अस्तित्व, उत्तरदायित्व और अध्यात्म का समन्वित विमर्श
2 days ago
ब्रांडेड कंपनियां अब लगा रहीं महिलाओं की रसोई में सेंध; उत्पाद पैकेटों का रेट बढ़ाया वजन किया कम
2 days ago
शहर में बन रहे सड़क पर ऊंचे और चौड़े डिवाइडर निर्माण पर हो रही आपत्ति
2 days ago
अवैध प्लाटिंग पर निगम की बड़ी कार्रवाई; 50 निर्माण ढहाए गए
2 days ago
छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़ा बदलाव तय: प्रदेश की 90 विधानसभा सीट से 120 विधानसभा सीट बढ़ने की संभावना
3 days ago
शहर के खुले में पड़े रहने वाले अग्निशमन वाहनों को मिलेगी अब छाया
Related Articles
2 अप्रैल वीर हनुमान प्रकटोत्सव पर विशेष…
3 days ago

