छत्तीसगढ़भटगांवसारंगढ़ बिलाईगढ़

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी कर आगजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

सारंगढ़ बिलाईगढ़/भटगांव | 09 फरवरी 2026/ भटगांव थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी कर आग लगाने की गंभीर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 02, भटगांव निवासी जानू केसरवानी ने थाना भटगांव में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उनकी इलेक्ट्रॉनिक एवं फर्नीचर की दुकान बड़े तालाब के सामने स्थित है। दिनांक 08 फरवरी 2026 की रात लगभग 09:30 बजे दुकान बंद कर वे अपने घर चले गए थे।

रात्रि करीब 03:00 बजे, पड़ोसी दुकान श्रीराम ज्वेलर्स के संचालक आलोक सोनी ने फोन कर सूचना दी कि दुकान के गोदाम में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि गोदाम में रखा सामान आग की चपेट में आकर जल चुका था,आग से गोदाम में रखी गई झालर लाइट की 03 पेटियां, इलेक्ट्रॉनिक टॉर्च की 02 पेटियां एवं 02 स्टैंड फैन पूरी तरह जल गए। वहीं पास की दुकान के संचालक टिकेश्वर साहू के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर घटना का खुलासा हुआ।

सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा गया कि रात्रि लगभग 01:32 बजे,
आरोपी – दिनेश पटेल पिता अर्जुन पटेल (उम्र 26 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 06, नगर पंचायत भटगांव
ने गोदाम का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, आग लगाई और वहां से—

01 नग आई-मी कंपनी का 43 इंच एलईडी टीवी (कीमत लगभग ₹20,000)

01 नग हैवल्स कंपनी का मिक्सर-ग्राइंडर (कीमत लगभग ₹8,500)

कुल मिलाकर ₹28,500 मूल्य का सामान चोरी कर फरार हो गया,शिकायत के आधार पर थाना भटगांव में आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी, सउनि बृजमोहन कश्यप, आरक्षक घनश्याम डड़सेना, भूपेंद्र साहू, राहुल खूंटे, खेलावन बघेल एवं लक्ष्मीकांत तंजय की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!