Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परम् जीवनम् योग केंद्र में हुआ भव्य आयोजन

21/06/2026 - 12:40 PM

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: धमतरी पुलिस ने योग अपनाकर फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य का दिया संदेश

21/06/2026 - 11:32 AM

21 जून विश्व योग दिवस पर विशेष- प्राचीन सनातन की देन है अप्रतिम योग

21/06/2026 - 8:23 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, June 21
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»गौरैया: बिलासपुर की स्मृतियों में गूंजती एक खोती हुई चहचहाहट
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

गौरैया: बिलासपुर की स्मृतियों में गूंजती एक खोती हुई चहचहाहट

HD MAHANTBy HD MAHANT20/03/2026 - 2:49 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सुरेश सिंह बैस “शाश्वत“कभी छत्तीसगढ़ के आंगनों, खपरैल की छतों और पुराने मकानों की दरारों में सहज ही अपना घर बनाने वाली छोटी-सी चिड़िया “गौरैया” आज एक स्मृति बनती जा रही है। यह वही पक्षी है जिसे विज्ञान की भाषा में हाउस स्पैरो कहा जाता है, और जिसने सदियों से मनुष्य के साथ सह-अस्तित्व का एक अनोखा रिश्ता बनाया।
गौरैया का इतिहास मानव सभ्यता जितना पुराना माना जाता है। यह पक्षी जंगलों से अधिक मनुष्यों के बीच रहना पसंद करता है।घर की मुंडेर, खिड़की की दरार, या छज्जों के कोनों में अपना घोंसला बनाना इसकी विशेषता रही है।भारतीय संस्कृति में इसे शुभता, सादगी और घरेलू जीवन की जीवंतता का प्रतीक माना गया है।
छत्तीसगढ़, विशेषकर बिलासपुर जैसे शहरों में 20- 25 वर्ष पहले तक गौरैया की चहचहाहट सुबह की पहचान हुआ करती थी। ग्रामीण अंचलों में तो यह अब भी कहीं-कहीं दिखाई दे जाती है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में इसका अस्तित्व तेजी से कम हुआ है। स्थानीय अनुभवों में भी यह पीड़ा झलकती है कि जहां कभी हर घर में गौरैया का बसेरा था, आज वहां सन्नाटा है।
इस पक्षी का रहवास बहुत विशिष्ट होता है।यह घने जंगलों के बजाय मनुष्य के आसपास, छोटे पेड़ों, झाड़ियों और मकानों की दरारों में रहना पसंद करती है। इसका भोजन मुख्यतः अनाज के दाने और छोटे कीट होते हैं, जो यह अपने बच्चों को खिलाती है।
किन्तु आधुनिकता ने इसके इस प्राकृतिक सहजीवन को गहरा आघात पहुँचाया है।
कंक्रीट के ऊँचे भवन, बंद खिड़कियाँ, कांच और एल्यूमिनियम की चिकनी दीवारें।इन सबने गौरैया के घोंसलों के लिए स्थान ही समाप्त कर दिए हैं। साथ ही कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से कीटों की संख्या कम हो गई, जिससे इनके बच्चों का भोजन संकट में पड़ गया।
विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले कुछ दशकों में गौरैया की संख्या कई शहरों में 50% तक घट चुकी है, और यह गिरावट पर्यावरणीय असंतुलन का संकेत भी है।
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के संदर्भ में स्थिति और भी संवेदनशील है। यहाँ तेजी से हो रहे शहरीकरण, हरित क्षेत्रों की कमी, और पारंपरिक मकानों के स्थान पर आधुनिक निर्माण ने गौरैया के लिए अनुकूल वातावरण को लगभग समाप्त कर दिया है। गांवों में अभी भी मिट्टी के घर, पेड़-पौधे और खुले आंगन इसकी वापसी की उम्मीद बनाए रखते हैं, पर शहरों में यह उम्मीद क्षीण होती जा रही है।
गौरैया केवल एक पक्षी नहीं, बल्कि पारिस्थितिकी संतुलन की प्रहरी भी है। यह कीटों को नियंत्रित करती है, बीजों के प्रसार में सहायता करती है और पर्यावरण की स्वच्छता का संकेत देती है। इसलिए इसका विलुप्त होना केवल एक प्रजाति का नुकसान नहीं, बल्कि हमारी जीवन-व्यवस्था के असंतुलन का संकेत है।
आज आवश्यकता है कि हम अपने घरों और आसपास के वातावरण को फिर से गौरैया के अनुकूल बनाएं।घोंसले के लिए छोटे-छोटे स्थान, पानी के बर्तन, देशी पौधों का रोपण और रसायनों का सीमित उपयोग। विश्व गौरैया दिवस (20 मार्च) इसी चेतना को जगाने का एक प्रयास है।गौरैया की वापसी दरअसल हमारे पर्यावरण के स्वस्थ होने की वापसी होगी—और शायद फिर से सुबहें उसी मधुर चहचहाहट से जागेंगी, जो कभी हमारे बचपन का संगीत थी।

नन्ही-सी गौरैया, कहां चली गई तू,
आंगन की रौनक, संग ले गई तू।
सूने पड़े हैं अब छज्जे और दीवार,
कौन सुनाए अब वो मीठा-सा गुंजार।
लौट आ फिर से, ओ चिड़िया रानी,
तेरे बिना अधूरी है हर एक कहानी।।

सुरेश सिंह बैस “शाश्वत” बिलासपुर, छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परम् जीवनम् योग केंद्र में हुआ भव्य आयोजन

21/06/2026 - 12:40 PM

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: धमतरी पुलिस ने योग अपनाकर फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य का दिया संदेश

21/06/2026 - 11:32 AM

21 जून विश्व योग दिवस पर विशेष- प्राचीन सनातन की देन है अप्रतिम योग

21/06/2026 - 8:23 AM

प्लांट में बड़ा हादसा टला: मेंटेनेंस के दौरान गर्म स्पंज आयरन की चपेट में आए 3 कर्मचारी, सभी खतरे से बाहर

21/06/2026 - 8:20 AM

लखनी देवी मंदिर परिसर में चाकू लहरा कर डराते बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

21/06/2026 - 8:19 AM

एम्बुलेंस के विलंब से पहुंचने के कारण मरीज की हुई मौत

21/06/2026 - 8:17 AM

Comments are closed.

पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परम् जीवनम् योग केंद्र में हुआ भव्य आयोजन

21/06/2026 - 12:40 PM

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: धमतरी पुलिस ने योग अपनाकर फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य का दिया संदेश

21/06/2026 - 11:32 AM

21 जून विश्व योग दिवस पर विशेष- प्राचीन सनातन की देन है अप्रतिम योग

21/06/2026 - 8:23 AM

प्लांट में बड़ा हादसा टला: मेंटेनेंस के दौरान गर्म स्पंज आयरन की चपेट में आए 3 कर्मचारी, सभी खतरे से बाहर

21/06/2026 - 8:20 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.