छत्तीसगढ़बिलासपुर

एक‌ पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण 20 जुलाई को

सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर।एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले में 20 जुलाई को सघन पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस दिन जिले की महतारी वंदन योजना की लगभग 4 लाख 26 हजार लाभार्थी भी इस अभियान में शामिल होंगी। वे अपने घर, बाड़ी या सार्वजनिक स्थान में पौधा रोप सकती हैं। जिला स्तर पर भी यह अभियान चलाया जाएगा जिसमें जिले के अधिकारी शामिल होंगे। कलेक्टर ने इस आशय के निर्देश समय-सीमा की बैठक में दिए हैं। कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन का संचालन स्व सहायता समूहों को अब तक नहीं दिए जाने पर शिक्षा विभाग पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द समूहों को इसका संचालन दिए जाने के सख्त निर्देश दिए हैं। जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने राज्य शासन की फ्लैगशीप योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने स्कूल जतन योजना के कार्यों के निरीक्षण के लिए शिक्षा विभाग, आरईएस, पीडब्ल्यूडी और बीईओं की संयुक्त टीम बनाने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण टीम के प्रमुख जनपद सीईओ होंगे। उन्होंने आवारा मवेशियों को ग्रामीण इलाकों में मुख्य मार्ग से हटाने के लिए सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया है। कलेक्टर ने राजस्व पखवाड़ा में ग्राम पंचायतों में राजस्व शिविर में किसानों, श्रमिकों और ग्रामीणों के राजस्व संबंधी मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने कहा। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर यथासंभव तत्काल राजस्व मामलों का निपटारा करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!