छत्तीसगढ़बिलासपुर

एफआईआर के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने नकबजनी के आरोपियों को किया गिरफ्तार, 27 लाख का माल जप्त

सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र सिलपहरी के प्रार्थी रिषभ जलान लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके नव निर्मित फेरोएलाईज कंपनी जो ग्राम सिलपहरी मे स्थित है जिसके बिजली सप्लाई के लिए तांबे का 24 बंडल तार रखा था जिसमे से 12 बंडल तार को अज्ञात चोर के द्वारा कंपनी के अंदर घुसकर चोरी कर लिया गया है इनके लिखित आवेदन पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा तत्काल प्रकरण के गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये, जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, सीएसपी सिविल लाईन उमेश गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी विजय चौधरी ने तत्काल तीन टीमो को अलग अलग टास्क के साथ रवाना किया।एफआईआर के बाद 24 घंटे के अंदर 100 से अधिक सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया गया एवं ह्युमन इंनटेलिंजस का भी उपयोग किया गया। सटिक ह्युमन इंनटेलिंजस के माध्यम से चार चोर पुलिस के हत्थे चढ गये जिनसे पुछताछ पर रायपुर से कबाडी द्वारा ग्राम रिशदा आकर माल ले जाना पता चला परन्तु पकडे गये आरोपी गाडी का नंबर नही बता पा रहे थे।सिरगिट्टी पुलिस टीम सीसीटीवी के माध्यम से पीछा करते हुये रायपुर कबाडी के घर तक पहुंच गई जहां घटना में उपयोग की गई गाडी रायपुर में खडी मिली जहां से कडी दर कडी जोडते हुये सिरगिट्टी पुलिस को खरीददार कबाडी इमराज रजा को पकडने में सफलता मिली जिसके निशांदेही पर एक अन्य खरीददार विनिश चंद वर्मा को भी माल के साथ धर दबोचा गया। ग्रमा रिस्दा थाना मस्तुरी से गिरफ्तार आरोपियो के कब्जे से एक पीकअप वाहन, दो मोटर सायकल जप्त किये गये तथा रायपुर से चोरी का माल खरीदने वाले आरोपियो के कब्जे से चोरी गये मशरूका के शत प्रतिशत बरामदगी के साथ साथ घटना में प्रयुक्त ब्रेजा गाडी को जप्त किया गया। जप्त किये गये कुल मशरूका की कीमत 27 लाख रूपये है।इसी प्रकार कुछ दिन पूर्व सिरगिट्टी पुलिस को चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी जिसमें जिले समेत दिगर राज्य के चोरियो का भी खुलासा हुआ था जिस प्रकरण में भी सिरगिट्टी पुलिस द्वारा 1,50,000 रूपये के सोना चांदी को आरोपी शेखर सोनी निवासी सरकण्डा के कब्ज से जप्त किया गया। थाना सिरगिट्टी द्वारा दोनो प्रकरणो को मिलाकर कुल 28,50,000 रूपये की मशरूका को जप्त किया गया है। प्रकरण में कुल पांच आरोपियो व एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!