छत्तीसगढ़बिलासपुर

कलेक्टर का अधिकारियों को फरमान जल्द पेश करें रिपोर्ट बे मौसम बारिश से फसल के नुकसान की होगी भरपाई

सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर ।कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का सर्वे कर जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने को कहा है। उन्होने कहा कि पिछले तीन चार दिनों में 38 मिमी बारिश दर्ज की गई है। राजस्व और कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौका मुआयना करें। त्वरित गति से प्रकरण की स्वीकृति कर प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द भुगतान किया जा सके। उन्होंने सर्वेक्षण के दौरान प्रभावित किसानों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारयों के साथ बैठकर कलेक्टर अवनीश शरण ने बेमौसम बारिश और ओला वृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे का आदेश दिया है। उन्होने बताया कि अब तक मिली जिानकारी के अनुसत्र जिले के बिल्हा, बोदरी, मस्तुरी और बिलासपुर तहसील में सर्वाधिक बारिश हुई है। फसल क्षति के अलावा मकान क्षति जन-धन और पशु धन की हानि का आकलन किया जाए। चूंकि फसल क्षति पर बीमा राशि मिलती है। इसलिए बीमा एजेण्ट भी सर्वे टीम के साथ रहें। जिन किसानों की फसल का नुकसान 30 प्रतिशत से अधिक होता है, उन्हें नियमानुसार आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि दिये जाने का प्रावधान है। जिले में रबी फसलों के तहत मुख्य रूप से गेहूं, चना, अलसी, राई, सरसों और अन्य फसल शामिल हैं। आरबीसी के साथ ही किसान यदि बीमा कराए हों, तो उन्हें भी बीमा योजना का फायदा मिलेगा। यदि रबी बागवानी को ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा है।.. तो प्रभावित लोगों को बीमा कम्पनी भुगतान करेगी। कलेक्टर ने राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को संजीदगी के साथ सर्वे करने को कहा है।

Related Articles

Back to top button