Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, July 10
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»इश्क, साजिश और मौत: खरोरा में पत्नी ने रचा पति की हत्या का खूनी खेल, थार से कुचलकर दी गई दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ रायपुर

इश्क, साजिश और मौत: खरोरा में पत्नी ने रचा पति की हत्या का खूनी खेल, थार से कुचलकर दी गई दर्दनाक मौत

HD MAHANTBy HD MAHANT28/02/2026 - 4:17 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर 28 फरवरी 2026/  रायपुर ग्रामीण जिले के खरोरा क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। ग्राम खरोरा निवासी 27 वर्षीय किशोर सारथी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ऐसा खुलासा किया, जिसने रिश्तों की नींव पर सवाल खड़े कर दिए। इस हत्या की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी।

28 फरवरी 2026 को भागवत सारथी ने थाना खरोरा पहुंचकर सूचना दी कि उसके छोटे भाई किशोर सारथी का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस हरकत में आई। मर्ग कायम कर डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक साक्ष्यों ने साफ कर दिया कि यह कोई सामान्य सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान जब पुलिस ने मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की, तो साजिश की परतें खुलती चली गईं। पूछताछ में सामने आया कि उसका लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप से पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध था। इस संबंध की भनक किशोर को लग चुकी थी, जिसके चलते पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद और मारपीट होती थी।

See also  बल्गारिया से डॉ. मौना कौशिक का साहित्यिक पैग़ाम , छत्तीसगढ़ के नाम

इसी विवाद से छुटकारा पाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 27 फरवरी की रात करीब 9 बजे उसने बहन को ग्राम बिठिया से लाने का बहाना बनाकर किशोर को घर से अकेले भेज दिया। पहले से घात लगाए बैठे लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप और उसके साथी थार वाहन में सवार होकर मौके पर पहुंचे। ग्राम मात-तिल्दाडीह रोड स्थित सागौन वाटिका के सामने आरोपियों ने किशोर की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और उसे बेरहमी से कुचल दिया। हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ ने पूरा षड्यंत्र बेनकाब कर दिया।

इस मामले में अपराध क्रमांक 125/2026 के तहत धारा 103(1) और 61(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में निलेश कुमार कुलदीप पिता स्व. कृपा राम कुलदीप, उम्र 27 वर्ष, निवासी खरोरा वार्ड क्रमांक 9; अजय राज कुलदीप उर्फ राहुल पिता तुला राम कुलदीप, उम्र 21 वर्ष, निवासी सांकरा थाना धरसीवा; तथा देवेंद्र कुमार देवांगन पिता सुरेश देवांगन, उम्र 22 वर्ष, निवासी सकरा निमोरा जागृति नगर थाना धरसीवा शामिल हैं। घटना में प्रयुक्त थार वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

खरोरा पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से एक गंभीर हत्या की गुत्थी कुछ ही घंटों में सुलझा ली गई। इश्क, विश्वासघात और साजिश की यह कहानी अब सलाखों के पीछे पहुंच चुकी है, लेकिन इस वारदात ने समाज को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि रिश्तों में दरार जब गहरी होती है, तो उसका अंजाम कितना भयावह हो सकता है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल: दो पुलिस अधिकारियों की विदाई में भावुक हुआ पूरा आईजी कार्यालय

30/06/2026 - 10:58 PM

सरसीवा में 1 जुलाई को होगा मानव अंग देहदान प्रोत्साहन जागरूकता अभियान

30/06/2026 - 9:17 PM

Comments are closed.

पोस्ट

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.