सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर।कलेक्टर अवनीश शरण ने मंगला स्थित निवास पहुंचकर पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कत्थक गुरू रामलाल बरेठ का अभिनंदन किया। उन्होंने पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु से नई दिल्ली में पुरस्कार ग्रहण करने के बाद श्री बरेठ बिलासपुर लौटे हैं। कलेक्टर ने बड़ी दिलचस्पी के साथ श्री बरेठ से चर्चा करते हुए उनकी कला यात्रा के बारे में जानकारी ली और बाल्यकाल से ही कठोर साधना एवं समर्पण के लिए खूब सराहना की। श्री बरेठ की मंशा के अनुरूप नगर में उनके शिष्य कलाकारों के सम्मेलन आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।गौरतलब है कि रामलाल बरेठ को रायगढ़ कत्थक घराने को सहेजने और कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पनी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 88 वर्षीय रामलाल बरेठ जाने माने कत्थक नर्तक हैं। वे राजा चक्रधर के दरबार रत्नों में से एक माने जाते हैं। रामलाल बरेठ ने राजा चक्रधर के सानिध्य में नृत्य की शिक्षा दीक्षा ली। उन्होंने बड़ी संख्या में कलाकारों को कत्थक नृत्य विधा से जोड़ा और उन्हें नृत्य में पारंगत किया। केन्द्र सरकार द्वारा उन्हें वर्ष 1996 में संगीत नाटक अकादमी सम्मान से नवाजा जा चुका है। साल 2002 में उन्हें शिखर सम्मान भी मिल चुका है। वर्ष 2006 में छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें राजा चक्रधर सम्मान से सम्मानित किया। रामलाल बरेठ के बेटे भूपेन्द्र बरेठ भी कत्थक गुरू हैं।
Read Next
2 days ago
गहिरा गुरु महाराज के उपदेशों से आदिवासी समाज को मिला सत्य सनातन धर्म का बोध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
2 days ago
ईवीएम के उपयोग के संबंध में मीडिया कार्यशाला सम्पन्न
2 days ago
जिले में ईवीएम से आम जनता को दी जा रही मतदान की जानकारी
2 days ago
कलेक्टर एसपी ने बरमकेला के स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र काअवलोकन किया
2 days ago
रायपुर पुलिस ने 12 किलो से अधिक गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर दबोचे
3 days ago
कलेक्टर ने पाइप लाइन के बाद सड़क सुधार नही होने की दशा में भुगतान रोकने के निर्देश दिए
3 days ago
जिला, जनपद और ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन की अंतिम तिथि 3 फरवरी
3 days ago
3 फरवरी को मीडिया के समक्ष होगा ईवीएम के उपयोग संबंधी कार्यशाला
3 days ago
डौंडी लोहारा नगर पंचायत चुनाव: पंचकोणीय मुकाबले ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
4 days ago
“जनता के हक की बुलंद आवाज़, अजय वर्मा ने ठोका ताल!”
Related Articles
Check Also
Close