
रायपुर 11 मार्च 2026) रायपुर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए खरोरा क्षेत्र में बड़ा कांबिंग ऑपरेशन चलाया। देर रात तक चले इस विशेष अभियान में गुंडा-बदमाशों, असामाजिक तत्वों, फरार वारंटियों और अवैध शराब बेचने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 17 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की, दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया तथा अवैध शराब बिक्री के दो मामलों में आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला और नगर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खरोरा निरीक्षक कृष्ण कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में व्यापक कांबिंग गश्त की।
अभियान के दौरान जिन लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई उनमें मनोज साहू पिता बिसहत साहू (22) निवासी ग्राम भैसा, त्रिपाल वर्मा पिता दुखहरण वर्मा (32) निवासी ग्राम भैसा, अभिषेक कुर्रे पिता अनिल कुर्रे (19) निवासी खरोरा, इमरान हसन पिता साहिद खान (21) निवासी खरोरा, एस. कुमार उर्फ गजनी पिता मंथीर साहू (19) निवासी खरोरा, रियाज खान पिता शेख रिजवान (30) निवासी खरोरा, हीरा चेलक पिता बाबूलाल चेलक (50) निवासी ग्राम चकवे, चंदन गायकवाड़ पिता सुकलाल गायकवाड़ (37) निवासी ग्राम चोरभट्ठी, सुरेश चेलक पिता डोमार चेलक (23) निवासी ग्राम चकवे, घनश्याम चेलक पिता बाबूलाल चेलक (33) निवासी ग्राम चकवे, दिलीप यादव पिता सीताराम यादव (44) निवासी ग्राम कोसरंगी, प्रेमलाल मनहरे पिता बुधारी मनहरे (40) निवासी ग्राम चोरभट्ठी, दिलेश्वर घृतलहरे पिता कन्हैयालाल घृतलहरे (55) निवासी ग्राम रसौटा, बाबूलाल घृतलहरे पिता पिलकू घृतलहरे (60) निवासी ग्राम रसौटा, गणेश भारती पिता सुकालूराम भारती (30) निवासी ग्राम चकवे, गोपीदास चंद्रदास पिता माखुम चंद्रदास (43) निवासी ग्राम कोसरंगी तथा आकाश कुर्रे पिता पंचराम कुर्रे (21) निवासी ग्राम रसौटा शामिल हैं।
इसके साथ ही पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनमें जसवंत साहू पिता थानूराम साहू (28) निवासी ग्राम असौदा और वीरेंद्र यादव पिता डोमार यादव (26) निवासी ग्राम बिठिया शामिल हैं।

कांबिंग गश्त के दौरान अवैध शराब के कारोबार पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। आबकारी अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 150/26 में धारा 34(2) के तहत विजय कुमार सेन पिता किशनलाल सेन (32) निवासी ग्राम भैसा वार्ड क्रमांक 18 को आरोपी बनाया गया, जबकि अपराध क्रमांक 149/26 में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत परदेशी यादव पिता अनंतराम यादव (52) निवासी वार्ड क्रमांक 07, खरोरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए इस तरह की कांबिंग गश्त और सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।



