सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर।गत सोमवार से लापता युवक की तालाब से लाश मिली है। लाश के सर पर चोट का निशान होने से हत्या की आशंका व्यक्ति जा रही है। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा शारदा मंदिर स्थित तालाब में लोगों ने एक लाश तैरती हुई देखी। इसकी सूचना चकरभाठा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान दुर्गेश चौहान के रूप में हुई। पता चला कि दुर्गेश सोमवार से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। मृतक के सर पर चोट के निशान मिले हैं, इसलिए आशंका जाताई जा रही है कि उसकी हत्या कर उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Read Next
15 hours ago
विश्व जल दिवस पर कंपनी गार्डन में जल संगोष्ठी आयोजित
15 hours ago
विज्ञान-मानव का कौशल या चमत्कार; अब रात में भी चमकेगी सूरज की रोशनी
2 days ago
चैत्र नवरात्र पर धुसेरा के मां शीतला मंदिर में 107 ज्योतियां प्रज्ज्वलित
2 days ago
22 मार्च विश्व जल दिवस पर विशेष-जल जीवन,कल
2 days ago
नक्सली हमले में घायल जवान को हाई कोर्ट से मिली राहत
2 days ago
शहर के निजी कॉलेज कैंटीन में बैठे छात्र के आंख पर पटाखा फोड़ा आरोपी गिरफ्तार
2 days ago
शिर्डी साईं बाबा के चरण पादुका आगमन पर शहर भर में स्वागत वंदन किया गया
2 days ago
गैस सिलेंडरों का काला खेल बेनकाब, 16 सिलेंडर के साथ आरोपी गिरफ्तार
3 days ago
विद्युत विभाग के तीन अधिकारी और लेखापाल को रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा
3 days ago
अवैध उत्खनन के विरुद्ध खनिज विभाग की हुई बड़ी कार्रवाई, 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Related Articles
Check Also
Close

