छत्तीसगढ़बिलासपुर

गुरु तेगबहादुर जी का मनाया गया बलिदान दिवस

सुरेश सिंह बैस -बिलासपुर। गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा दयालबंद में सिखों के नवे गुरु हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस बड़ी ही श्रद्धा एवं भक्ति पूर्ण मनाया गया। इसके लिए गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर विशेष तौर पर सभा का ग्रंथि श्री अमृतसर से भाई साहब मानसिंह एवं प्रिंस पाल सिंह पटियाला वाले कथा एवं कीर्तन द्वारा साध संगत को गुरु जस श्रवण कराया। यह विशेष दीवान सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक सजा जिसमें सुबह दस बजे साथ संगत द्वारा कीर्तन उपरंत हजूरी रागी जथा भाई जसविंदर सिंह भाई मान सिंह जी का एवं विशेष तौर पर आए भाई प्रिंसिपाल सिंह पटियाला वाले एवं मान सिंह जी द्वारा कथा एवं कीर्तन किया गया। उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी वरताया गया। श्री गुरु तेग बहादुर जी की यह महान शहादत सन 1675 में दिल्ली के चांदनी चौक में हुई थी। जिनके साथ तीन सिख भाई सती दास भाई मती दास एवं भाई दयाल जी भी शहीद हुए थे। उनकी यह शहादत कश्मीर पंडितों के फरियाद करने से हिंदू धर्म की रक्षा के लिए हुई थी। उन महान शहीदों की शहादत को नमन करने के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा विशेष समागम का आयोजन किया गया।जिसमें 1500 से अधिक श्रद्धालुओं ने गुरु घर में अपनी उपस्तिथि लगा कर हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी एवं भाई मती दास भाई सती दास भाई दयाल दास जी की अद्वितीय शहादत को नमन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!