Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

प्रशिक्षु DSP के गनमैन ने खुद को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

17/08/2026 - 8:36 PM

ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹2 लाख का सामान जब्त

02/08/2026 - 12:58 AM

रायपुर में स्केटिंग का महाकुंभ: CBSE पूर्व क्षेत्रीय प्रतियोगिता आज से, 290 स्कूलों के 1200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

30/07/2026 - 9:01 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, August 19
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»रहस्यमई तरीके से गायब हुआ विश्वविद्यालयीन छात्र, परिजनों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

रहस्यमई तरीके से गायब हुआ विश्वविद्यालयीन छात्र, परिजनों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा

HD MAHANTBy HD MAHANT14/03/2026 - 4:17 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर 14 मार्च 2026/करगी रोड स्थित डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले 19 वर्षीय छात्र के रहस्यमय तरीके से लापता होने के मामले ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि छात्र के गायब होने की घटना सामने आने में पूरे सात दिन लग गए, जिससे अब विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठने लगी हैं।जानकारी के मुताबिक बिहार के गया जिले के महावीर कॉलोनी संगम चौक निवासी अमरेंद्र कुमार का पुत्र रोहित कुमार (19) विश्वविद्यालय में बी-फार्मा तृतीय सेमेस्टर का छात्र था और छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के अनुसार रोहित 5 मार्च से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी जानकारी परिवार को 6 मार्च की रात करीब 10:30 बजे दी।परिवार का आरोप है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और समय पर सूचना भी नहीं दी। जब परिजन विश्वविद्यालय पहुंचे तो उन्हें पता चला कि रोहित का अपने सहपाठी पंकज के साथ करीब 5 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इस विवाद के बाद उसके साथ मारपीट भी हुई थी, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना देना जरूरी नहीं समझा।सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि छात्रावास में रहने वाला छात्र अचानक लापता हो जाता है और विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगती। परिजनों का कहना है कि रोहित की उपस्थिति और अनुपस्थिति को लेकर भी प्रबंधन स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों कीफुटेज तक परिवार को नहीं दिखाई जा रही है, जिससे मामला और संदिग्ध होता जा रहा है।परिजनों ने 5 मार्च के उपस्थिति रजिस्टर में रोहित के नाम के सामने किए गए हस्ताक्षर को भी संदिग्ध बताया है और उसकी लिखावट की जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि यदि छात्र उस दिन मौजूद नहीं था तो रजिस्टर में हस्ताक्षर कैसे दर्ज हो गए।
मामले को और रहस्यमय बनाता है रोहित का वह संदेश, जो उसके मोबाइल से उसकी मां के नाम भेजा गया था, “यहां रहूंगा तो जी नहीं पाऊंगा…” हालांकि तकनीकी कारणों से यह संदेश उसकी मां तक पहुंच नहीं पाया। रोहित का मोबाइल फोन भी उसके छात्रावास के कमरे से ही बरामद हुआ है।छात्र के पिता सहित परिजनों ने गुरुवार को बिलासपुर एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि छात्र की गुमशुदगी या संभावित अपहरण का मामला दर्ज कर सहपाठी पंकज सहित अन्य लोगों से कड़ी पूछताछ की जाए और विश्वविद्यालय प्रशासन की भूमिका की भी बारीकी से जांच हो।पुलिस के अनुसार 7 मार्च को गुम इंसान प्रकरण क्रमांक 29/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि रोहित 6 मार्च की शाम करीब 4 बजे छात्रावास से लापता हुआ था। छात्रावास प्रभारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।जांच के दौरान छात्रावास के कमरे से एक मोबाइल फोन (बिना सिम), ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नोट्स वाला एक पन्ना और एक नोटबुक बरामद हुई है। नोटबुक में करीब 40 लाख 77 हजार 400 रुपये के लेन-देन का हिसाब दर्ज मिला है। पुलिस के अनुसार रोहित ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी में सक्रिय था और कई लोगों से पैसों का लेन-देन करता था।बैंक खातों की जांच में करीब 7 लाख रुपये के लेन-देन भी सामने आए हैं। पुलिस ने छात्रावास के छात्रों, मित्रों और परिचितों से पूछताछ की है तथा कॉल विवरण, बैंक खातों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। इसके अलावा आसपास के कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। डॉग स्क्वाड की मदद से छात्रावास से लेकर कोंटा रेल्वे स्टेशन तक तलाश की गई है। विश्वविद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा गया है।फिलहाल छात्र का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विश्वविद्यालय प्रबंधन की लापरवाही के कारण एक छात्र की जिंदगी खतरे में पड़ गई..? सवाल यह है कि अगर छात्र 5 मार्च से लापता था तो प्रबंधन सात दिन तक चुप क्यों रहा..? अब देखना होगा कि पुलिस जांच में सच्चाई कब सामने आती है और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
See also  कलेक्टर धर्मेश साहू ने नोटिस, परीक्षण और एफआईआर के निर्देश दिए
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

प्रशिक्षु DSP के गनमैन ने खुद को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

17/08/2026 - 8:36 PM

ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹2 लाख का सामान जब्त

02/08/2026 - 12:58 AM

रायपुर में स्केटिंग का महाकुंभ: CBSE पूर्व क्षेत्रीय प्रतियोगिता आज से, 290 स्कूलों के 1200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

30/07/2026 - 9:01 PM

40 साल से नहीं टूटा एक वादा! बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी बने छत्तीसगढ़ के असली ‘संजू बाबा’

29/07/2026 - 11:52 AM

शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, निभाया सामाजिक दायित्व

27/07/2026 - 1:25 AM

रायपुर में मानिकपुरी समाज का संगठन विस्तार, युवा चेहरे पर लगा भरोसे की मुहर

26/07/2026 - 8:43 PM

Comments are closed.

पोस्ट

प्रशिक्षु DSP के गनमैन ने खुद को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

17/08/2026 - 8:36 PM

ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹2 लाख का सामान जब्त

02/08/2026 - 12:58 AM

रायपुर में स्केटिंग का महाकुंभ: CBSE पूर्व क्षेत्रीय प्रतियोगिता आज से, 290 स्कूलों के 1200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

30/07/2026 - 9:01 PM

प्रथम सावन का महा रहस्य! हर प्राणी-पदार्थ में विराजते हैं सदाशिव, जानिए शिव पुराण दान और स्वाध्याय की दिव्य महिमा

30/07/2026 - 9:40 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.