सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। ज़िला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) द्वारा शिव टाकीज चौक में रबीन्द्र नाथ टैगोर जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।समरोह को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि रबीन्द्र नाथ टैगोर एक बहुप्रतिभा के धनी थे। वे एक कवि, साहित्यकार, गायक, संगीतकार, चित्रकार, सहित पर्यावरण प्रेमी थे, उन्होंने प्राचीन शिक्षा प्रणाली को अपनाते हुए ” गुरु शिष्य” परम्परा के अनुरूप शांतिनिकेतन विश्वविद्यालय की स्थापना की।उनकी कृति” गीतांजलि ” के लिए उन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया। संयोजक ज़फ़र अली, हरीश तिवारी ने कहा कि रबीन्द्र टैगोर की साहित्यसृजन की उच्चता का प्रमाण है कि उनकी रचना भारत और बांग्लादेश के राष्ट्रगान के रूप में गाई जाती है। उनके शांतिनिकेतन में श्रीमती इंदिरा गांधी ने भी अध्ययन किया था, उन्होंने ही श्रीमती गांधी को प्रियदर्शिनी नाम से सम्बोधित किया। बड़े बड़े चित्रकार शांतिनिकेतन से निकले, जो विश्व पटल पर अपनी कला को स्थापित किया। , उनका सम्बन्ध बिलासपुर से रहा है, उन्होंने अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए पेंड्रा जाते वक्त कुछ समय बिलासपुर स्टेशन में बिताया और एक कविता लिखी, जिसे बिलासपुर रेलवे स्टेशन में उकेरा गया है।कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, संयोजक ज़फ़र अली, हरीश तिवारी, शैलेन्द्र जायसवाल, माधव ओत्तालवार,, विनोद साहू, राजेश शर्मा, विनोद शर्मा, त्रिभुवन कश्यप, वीरेंद्र सारथी, गणेश रजक, मनोज शर्मा, गौरव एरी आदि उपस्थित थे।
Read Next
1 day ago
आरटीई फर्जीवाड़ा: हाईकोर्ट का शिक्षा विभाग पर सख्त रुख, सचिव को अगली सुनवाई में तलब
1 day ago
धमतरी भर्ती घोटाला: 172 फर्जी नियुक्तियां, 3 आरोपी गिरफ्तार, 183 पर जारी जांच
2 days ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने की सौजन्य भेंट
3 days ago
छात्रावास में बच्चों से मारपीट करने वाले अधीक्षक को कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जांचकर किया तत्काल सस्पेंड
3 days ago
दीपावली में अस्थायी फटाका दुकान लायसेंस हेतु 28 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
3 days ago
19 वर्ष से लंबित प्रकरण का हुआ निराकरण : कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने स्नेहलता चौहान को दी अनुकम्पा नियुक्ति पत्र
3 days ago
पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को होंगे विविध कार्यक्रम
3 days ago
मानिकपुरी पनिका समाज में नयी टीम को मिली जिम्मेदारी, पूर्व अध्यक्ष ने सौंपा प्रभार
4 days ago
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस से सौजन्य मुलाकात
5 days ago
लाखों के जेवरात चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 10 तोला सोना-चांदी बरामद
Check Also
Close