छत्तीसगढ़बिलासपुर

गोकना नाले के पास विनायक प्लाजा का अतिक्रमण निगम ने ढहाया

सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। जिले में राजस्व और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया है। लगातार नोटिस के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर विनायक प्लाजा निर्माण पर बुलडोजर चलाया है। गोकना नाले की तरफ की दीवार को टीम ने तोड़कर गिरा दिया है।प्रशासन की तरफ से विनायक प्लाजा मालिक को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन किसी प्रकार का कदम नहीं उठाया गया। कलेक्टर के विशेष निर्देश और निगम आयुक्त के आदेश पर अतिक्रमण दस्ता ने सुबह अतिक्रमण हटाने का काम किया।दरअसल, विनायक प्लाजा निर्माण कार्य के समय से ही विवादों में है। दस्तावेजी जानकारी के अनुसार प्लाजा मालिक ने सड़क की तरफ सरकारी और PWD की जमीन पर निर्माण किया है। इसके अलावा ग्रीन बेल्ट का उल्लंघन करते हुए गोखले नाला के बहुत बड़े हिस्से पर कब्जा कर निर्माण किया है।

गोखले नाला की चौड़ाई घटी, जिससे पानी बहाव रुका

निर्माण के समय राजस्व प्रशासन ने नाम जोख कर नाला पर बनाए गए निर्माण को हटाया था। करीब 30 मीटर छोड़कर दीवार बनाए जाने के निर्देश दिए थे। निर्माण हटाए जाने के बाद विनायक प्लाजा प्रबंधक ने दोबारा नाले पर कब्जा कर दीवार बनाई। इससे गोखले नाला की चौड़ाई घट गई। पानी का बहाव रुकने लगा।

नोटिस जारी कर स्वेच्छा से कब्जा हटाने को कहा

मामले में लगातार शिकायत के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने अतिक्रमण अभियान चलाकर अवैध कब्जा हटाने का आदेश जारी किया। कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार सकरी ने कई बार नोटिस भी जारी किया। मामले में विनायक प्लाजा ने भी आवेदन किया, लेकिन अवैध कब्जा पाए जाने पर प्रशासन ने आवेदन को खारिज कर दिया। साथ ही नोटिस जारी कर स्वेच्छा से कब्जा हटाने को कहा गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!