छत्तीसगढ़बिलासपुर

चोरों का धावा, 2 लाख से अधिक के जेवर और नगदी पार

बिलासपुर 10 मार्च 2026/ सरकंडा थाना क्षेत्र के ईमलीभाठा स्थित एक मकान में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित रियल एस्टेट कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ईमलीभाठा एकता समिति शिव मंदिर के सामने रहने वाले सरोज कुमार साहू रियल एस्टेट का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 2 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 बजे वे होली का त्योहार मनाने अपने परिवार के साथ गृहग्राम लखनपुर (कोरथा) चले गए थे। घर को ताला लगाकर जाने के बाद 6 मार्च की रात करीब 8 बजे जब वे वापस लौटे तो वर का मुख्य गेट खोलकर अंदर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने देखा कि सामने के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला हुआ था। घर के अंदर प्रवेश करने पर तीनों कमरों के दरवाजे खुले मिले और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। पूजा कक्ष में रखी आलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। जब आलमारी की जांच की गई तो उसमें रखे सोने चांदी के जेवर, टीवी और नकवी गायब मिले। चोरी हुए सामान में करीब 15 ग्राम का सोने का हार, 10 ग्राम का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठियां, बच्चे का सोने का लॉकेट, चांदी की पायल, 24 इंच की वीडियोकॉन कंपनी की
एलईडी टीवी, बच्चे की स्मार्ट वाँच, एक बड़ी और 22 हजार रुपये नकद शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब 2 लाख 5 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया। घटना की जानकारी उन्होंने रिश्तेदारों को दी। वही पत्ती की तबीयत खराब होने के कारण इलाज में व्यस्त रहने से तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाए। बाद में सरकंडा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपों के खिलाफ भारा 305 (ए) और 331 (4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!