छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

“छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन का महामंच: 9 दिसंबर को जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन का भव्य अधिवेशन,जांजगीर-चांपा में जुटेंगे उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष”

 

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन का बहुप्रतीक्षित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, आमसभा एवं त्रिवार्षिक चुनाव 9 दिसंबर को जांजगीर-चांपा के राष्ट्रवीर दुर्गा प्रसाद राठौर ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इस आयोजन को लेकर पूरे जिले में जोरदार तैयारियां चल रही हैं। प्रदेशभर से पत्रकार साथियों की उपस्थिति में यह आयोजन यूनियन की संगठनात्मक शक्ति और एकजुटता का परिचायक बनेगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, और भाजपा जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

सुबह 9 बजे से होगा उद्घाटन, शाम तक चलेंगे सत्र

सुबह 9 बजे से शुरू होकर यह सम्मेलन दिनभर चलेगा। इसमें विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें यूनियन के संगठनात्मक कार्य, पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियों पर चर्चा और भविष्य की रणनीति पर मंथन होगा।

समापन समारोह में नेता प्रतिपक्ष की उपस्थिति
दोपहर 2 बजे आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष  डॉ. चरणदास महंत होंगे। इस सत्र में क्षेत्रीय विधायक व्यास नारायण कश्यप, राघवेंद्र सिंह, शेषराज हरवंश, और बालेश्वर साहू सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।

सम्मान समारोह: उत्कृष्ट कार्यों का होगा सम्मान
कार्यक्रम के दौरान यूनियन के सक्रिय और उत्कृष्ट कार्य करने वाली इकाइयों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनकी मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण को प्रेरणा देने के उद्देश्य से किया जाएगा।

जिला इकाई और प्रदेश संगठन की जुटी पूरी टीम
जांजगीर-चांपा जिला इकाई के अध्यक्ष राजू शर्मा और महासचिव राघवेन्द्र पाठक अपनी टीम के साथ आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। प्रदेश संगठन की भी तैयारियां चरम पर हैं, और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से यूनियन के पदाधिकारी अधिवेशन में भाग लेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने किया सभी सदस्यों से आग्रह
प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने सभी सदस्यों और जिला इकाइयों से 9 दिसंबर को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया है। उन्होंने इसे संगठन की ताकत को प्रदर्शित करने और नई दिशा तय करने का ऐतिहासिक अवसर बताया।

पहली बार जांजगीर-चांपा में आयोजित हो रहा प्रदेश स्तरीय अधिवेशन
जांजगीर-चांपा जिला इकाई के आतिथ्य में पहली बार आयोजित इस प्रदेश स्तरीय अधिवेशन को लेकर पत्रकारों में उत्साह चरम पर है। ग्रामीण और शहरी पत्रकारों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यह आयोजन न केवल यूनियन की संगठनात्मक ताकत को प्रकट करेगा, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!