छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़:36 लाख रुपए के इनामी 4 नक्सली ढेर; माओवादियों के कोर इलाके में घुसे C-60 कमांडोज

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में C-60 कमांडोज ने 36 लाख रुपए के 4 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि इनके शवों को भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल जवान मौके पर ही मौजूद हैं।

गढ़चिरौली पुलिस कोलामारका के जंगल में सर्चिंग अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। मारे गए चारों नक्सली तेलंगाना स्टेट कमेटी के हैं। कोलामारका के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों के होने की सूचना पर जवान सर्चिंग के लिए निकले थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!