छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज भी आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार:कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं;मौसम बदलने से अगले 5 दिन गर्मी से मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन यानी लगभग हफ्ते भर गर्मी से राहत रहेगी। आज (17 मार्च) भी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सो में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। तेज अंधड़ चलेगी और कहीं-कहीं पर ओले गिरने की भी संभावना है। समुद्र से आ रही नमी के कारण बदला मौसम बदला है।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश, अंधड़ और गरज-चमक की चेतावनी 16 से 19 मार्च तक रहेगी। इस दौरान कहीं-कहीं पर ओले भी गिरेंगे। 20-21 मार्च को बारिश और ओले की चेतावनी नहीं है, लेकिन हवा में नमी बनी रहेगी। दिन का तापमान कम होने से गर्मी भी कम हो गई है।

प्रदेश के जिलों में बारिश के आंकडे़।
प्रदेश के जिलों में बारिश के आंकडे़।

शनिवार को मौसम ठंडा रहा

शनिवार शाम से तेज हवा और अंधड़ चलने के कारण रात में मौसम ठंडा रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान तिल्दा में 37.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम रात का तापमान 15 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में आज से मौसम में बदलाव के आसार हैं।

समुद्र से आ रही नमी के कारण बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, दंतेवाड़ा में 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!