छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में मारा गया एक नक्सली, शव बरामद:बीजापुर के भैरमगढ़ इलाके में एनकाउंटर; बस्तर में पिछले 3 महीने में 80 माओवादी ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच रविवार सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है, जिसका शव भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से हथियार समेत विस्फोटक सामान बरामद कर लिया है। मुठभेड़ खत्म हो गई है।

बस्तर में चुनाव खत्म होने के बाद जवान एक बार फिर भैरमगढ़ केशकुतुल इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकले हुए थे। यहां नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना थी। जैसे ही जवान माओवादियों के कोर इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने फायर खोल दिया। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और गोलियों का जवाब दिया।

पिछले तीन महीने में बस्तर के अलग-अलग जिलों में हुई मुठभेड़ में पुलिस फोर्स ने अब तक कुल 80 माओवादियों को ढेर कर दिया है। इनमें 16 अप्रैल को 29 नक्सली सिर्फ कांकेर में ही मारे गए। इन पर लाखों रुपए का इनाम भी घोषित था। एनकाउंटर का लाइव वीडियो भी सामने आया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!