छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ IPS ट्रांसफर लिस्ट : कई जिलों के SP बदले, देखें किस अधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी

 नवा रायपुर, 24 अक्टूबर 2025/छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग ने शुक्रवार देर शाम राज्य में बड़े स्तर पर IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल सात आईपीएस अधिकारियों को नई पदस्थापना सौंपी गई है।

नवा रायपुर से जारी आदेश में बताया गया है कि निम्न अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं —

  • मोहित गर्ग (भापुसे 2013) — पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव से स्थानांतरित होकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर नियुक्त।
  • चन्द्रमोहन सिंह (भापुसे 2014) — पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से निदेशक (ट्रेनिंग/ऑपरेशन), अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, रायपुर बनाए गए।
  • अंकिता शर्मा (भापुसे 2018) — पुलिस अधीक्षक, सक्ती से स्थानांतरित होकर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव बनीं।
  • यदुवली अक्षय कुमार (भासे 2018) — पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर नियुक्त।
  • रतना सिंह (भापुसे 2019) — सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नियुक्त।
  • प्रफुल्ल ठाकुर (भापुसे 2015) — सेनानी, 4वीं वाहिनी, छसबल माना रायपुर से पुलिस अधीक्षक, सक्ती बनाए गए।
  • पंकज चन्द्रा (भापुसे) — सेनानी, 13वीं वाहिनी, सशस्त्र बल, बांगो कोरबा से पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव नियुक्त।

गृह विभाग ने सभी अधिकारियों को उनके नए पदों पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!